बबलू हत्याकांड: हत्यारोपी मुखिया चढ़ा पुलिस के हत्थे

बबलू हत्याकांड: हत्यारोपी मुखिया चढ़ा पुलिस के हत्थे प्रभात फॉलोअप19 दिसंबर को आईटीबीपी जवान बबलू की हुई थी हत्यासदर थाना क्षेत्र से गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी रुपेश खां की हुई गिरफ्तारी सहरसा नगरपड़री पंचायत निवासी आईटीबीपी जवान बबलू खां की हत्या बीते 19 दिसंबर को अपराधियों ने कर दी थी. हत्या के बाद […]

बबलू हत्याकांड: हत्यारोपी मुखिया चढ़ा पुलिस के हत्थे प्रभात फॉलोअप19 दिसंबर को आईटीबीपी जवान बबलू की हुई थी हत्यासदर थाना क्षेत्र से गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी रुपेश खां की हुई गिरफ्तारी सहरसा नगरपड़री पंचायत निवासी आईटीबीपी जवान बबलू खां की हत्या बीते 19 दिसंबर को अपराधियों ने कर दी थी. हत्या के बाद मृतक की विधवा मनीषा देवी ने बनगांव थाना में पंचायत के मुखिया रुपेश खां सहित सात लोगों के विरूद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी थी. घटना को लगभग 11 दिन बाद पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर सदर थाना क्षेत्र से मुखिया रुपेश खां को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है. मुख्य आरोपी मुखिया की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी. बनगांव थानाध्यक्ष मुकेश मंडल ने कहा कि मुखिया को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया गया. जहां कोर्ट ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. ज्ञात हो कि कानून की पकड़ से बाहर हत्यारोपी मुखिया की गिरफ्तारी नहीं होने से गांव में दहशत का माहौल व्याप्त था. स्थानीय लोग पूर्व में भी मुखिया की दबंगई का शिकार हो चुके है. गांव में पुलिस ओपी की जरुरतमुख्य मार्ग के किनारे बसे पड़री गांव सहित चैनपुर व आसपास के इलाके में कोई वारदात या दुर्घटना होने पर स्थानीय लोगों की निर्भरता बनगांव पुलिस पर निर्भर रहती है. जबकि सड़क समीप होने की वजह से हादसें होते रहते है. स्थानीय लोगों का कहना है कि पड़री में ओपी स्थापित होने से अपराध नियंत्रण में मदद मिल सकती है. लोग बताते है कि थाना दूर होने की वजह से क्षेत्र की महिलाएं बनगांव तक नहीं पहुंच पाती है. जबकि दशकों पूर्व क्षेत्र में बनगांव थाना की स्थापना की गयी थी. फिलवक्त क्षेत्र की आबादी काफी बढ़ चुकी है. फोटो- रुपेश 1- मुखिया रुपेश खां

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >