परिसदन से कला भवन तक लोगों ने देखा राजद का ड्रामा राजद अध्यक्ष चुनाव को लेकर दिन भर चली कवायदसर्किट हाउस में दिन भर सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुने जाने को लेकर होते रहा मान-मनौवल प्रतिनिधि, सहरसा सदर मंगलवार को राजद जिलाध्यक्ष पद के संगठनात्मक चुनाव को लेकर निवर्तमान अध्यक्ष सहित कई लोगों के दावेदारी के कारण दिन भर हाईवोल्टेज ड्रामा जारी रहा. सुपर बाजार कला भवन से लेकर स्थानीय परिसदन तक राजद कार्यकर्ता संगठनात्मक चुनाव को लेकर दौड़ लगाते रहे. चुनाव पर्यवेक्षक पूर्व मंत्री सूर्यदेव राय के अचानक चले जाने के बाद निर्वाचन कार्य की जवाबदेही संभाले सहायक निर्वाची पदाधिकारी सुभाषचंद्र सहित राजद के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष व पूर्व मंत्री अशोक कुमार सिंह, विधायक अरुण कुमार यादव अध्यक्ष पद के कई दावेदारों के सामने आ जाने पर उनके बीच आपसी तालमेल कर सर्वसम्मति से निवर्तमान अध्यक्ष प्रो ताहिर को एक बार पुन: अध्यक्ष पद पर बने रहने को लेकर कोशिश की जाती रही. लेकिन इस बीच राजद के प्रदेश महासचिव रंजीत कुमार यादव द्वारा चुनावी प्रक्रिया के जरिये अध्यक्ष का चुनाव कराये जाने के दबाव के कारण निर्वाची पदाधिकारी सहित राजद नेता अध्यक्ष पद को लेकर सर्वसम्मति से सामंजस्य नहीं बैठा पाये. इस पद के लिए निवर्तमान अध्यक्ष व रंजीत यादव के अलावा प्रदेश युवा राजद उपाध्यक्ष शिवशंकर विक्रांत व छत्री यादव भी सर्वसम्मति से निर्णय नहीं बन पाने के बाद खुद भी इस पद के लिए अपनी दावेदारी पेश कर रहे थे. लेकिन मैदान में खुलकर रंजीत यादव और मो ताहिर के बीच अध्यक्ष पद को लेकर दिन भर रस्साकस्सी का खेल परिसदन में चलता रहा. डेलीगेट द्वारा चुनाव कराये जाने की मांग को लेकर रंजीत यादव अपने समर्थकों के साथ परिसदन से निकलकर कला भवन पहुंच गये और अपने समर्थकों के अपील को देख चुनाव कराने की मांग पर अड़ गये. दिन भर चले हाईवोल्टेज ड्रामा के बाद भी स्थानीय परिसदन में निर्वाची पदाधिकारी व राजद विधायक अरुण कुमार यादव सहित राजद के वरिष्ठ नेताओं द्वारा असफलता मिलने पर निर्वाची पदाधिकारी सहित राजद के वरिष्ठ नेता कला भवन पहुंच गये. जहां डेलीगेट का चुनाव पहले से तय किया गया था. यहां पहुंचने के बाद देर शाम फिर से निवर्तमान अध्यक्ष व रंजीत यादव के बीच आपसी सामंजस्य के जरिये मो ताहिर को पुन: राजद जिलाध्यक्ष की वकालत की जानी शुरू की गयी. इस दौरान दोनों ही उम्मीदवार अपनी-अपनी भावनाओं से भी निर्वाची पदाधिकारी सहित राजद कार्यकर्ता व नेताओं को अपने संबोधन से अवगत कराया. लेकिन अंत तक निर्णय नहीं होने के कारण चुनाव प्रक्रिया में जाने से पूर्व ही दोनों ही ओर से अध्यक्ष पद को लेकर हुए हो हंगामे के बाद सहायक निर्वाची पदाधिकारी को चुनाव स्थगित करने की घोषणा करनी पड़ी. उन्होंने कहा कि इसका निर्णय अब प्रदेश स्तर से ही किया जायेगा. अध्यक्ष पद के दावेदार रंजीत यादव निवर्तमान अध्यक्ष को छोड़ जहां किसी अन्य उम्मीदवार के नाम पर आपसी सर्वसम्मति को स्वीकार कर चुनाव से बाहर होने की अपनी बात दुहराने की बात कही. वहीं निवर्तमान अध्यक्ष एक बार पुन: मौका दिये जाने को लेकर अध्यक्ष पद पर बने रहने की मांग कर रहे थे. इस मौके पर महिला जिलाध्यक्ष गुंजन यादव, जिला युवाध्यक्ष श्यामसुंदर दास तांती, मो अनवार आलम, मो जफर आलम, मो इरशाद आलम सहित सभी प्रखंडों के अध्यक्ष व डेलीगेट मौजूद थे. फोटो-राजद 17- कार्यकर्ताओं को संबोधित करते विधायक अरुण कुमार यादव
परिसदन से कला भवन तक लोगों ने देखा राजद का ड्रामा
परिसदन से कला भवन तक लोगों ने देखा राजद का ड्रामा राजद अध्यक्ष चुनाव को लेकर दिन भर चली कवायदसर्किट हाउस में दिन भर सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुने जाने को लेकर होते रहा मान-मनौवल प्रतिनिधि, सहरसा सदर मंगलवार को राजद जिलाध्यक्ष पद के संगठनात्मक चुनाव को लेकर निवर्तमान अध्यक्ष सहित कई लोगों के दावेदारी के […]
