प्रशक्षिु डीएसपी ने किया बैंकों का निरीक्षण

प्रशिक्षु डीएसपी ने किया बैंकों का निरीक्षण सत्तर कटैया. बिहरा थाना क्षेत्र में पदस्थापित प्रशिक्षु डीएसपी पोलस्त कुमार ने मंगलवार को थानाध्यक्ष मो.सरवर आलम के साथ विभिन्न बैंकों का निरीक्षण किया.निरीक्षण के दौरान उन्होंने विभिन्न बैंकों के शाखा प्रबंधकों से बढते अपराध को लेकर बैंक तथा ग्राहकों की सुरक्षा मामले पर गहन चर्चा करते हुए […]

प्रशिक्षु डीएसपी ने किया बैंकों का निरीक्षण सत्तर कटैया. बिहरा थाना क्षेत्र में पदस्थापित प्रशिक्षु डीएसपी पोलस्त कुमार ने मंगलवार को थानाध्यक्ष मो.सरवर आलम के साथ विभिन्न बैंकों का निरीक्षण किया.निरीक्षण के दौरान उन्होंने विभिन्न बैंकों के शाखा प्रबंधकों से बढते अपराध को लेकर बैंक तथा ग्राहकों की सुरक्षा मामले पर गहन चर्चा करते हुए पुलिस प्रशासन द्वारा आवश्यक सहयोग देने की बात बतायी. निरीक्षण के दौरान भारतीय स्टेट बैंक,बारा के शाखा प्रबंधक मिथिलेश कुमार प्रसाद तथा सीएसपी संचालक सुमन कुमार को बैंक पहंुचने वाले ग्राहकों के साथ संदिग्ध व्यक्तियों पर नजर रखने की बात कही. उन्होंने यह भी कहा कि मोटी रकम निकासी कर घर ले जाने वाले ग्राहकों को आवश्यकतानुसार पुलिस मदद की सहायता दी जा सकती है. बैंक में मौजूद ग्राहकों ने पिछले तीन दिनों से तीन बाइक सवार अज्ञात लोगों को देर रात शाखा कार्यालय के ईद-गिर्द चक्कर काटने की जानकारी दी. जिसपर प्रशिक्षु डीएसपी ने इस क्षेत्र में लगातार रात्रि गश्ती करने का आदेश थानाध्यक्ष को दिया. उन्होंने बैंक ऑॅफ इण्डिया आरण के शाखा प्रबंधक गौरी शंकर,उतर बिहार ग्रामीण बैंक के ब्यूटी कुमारी,एसबीआई अगुवानपुर शाखा प्रबंधक से भी मिलकर जानकारी प्राप्त किये.फोटो-बैंक 13- बैंक का जायजा लेते प्रशिक्षु डीएसपी——–टीएचआर वितरण आजसत्तर कटैया. बाल विकास परियोजना के तहत संचालित विभिन्न आंगनबाडी केंन्द्रों पर बुधवार को सामान्य टीएचआर का वितरण किया जाएगा.यह जानकारी सीडीपीओ राजकुमारी सिंह ने दिया.———–बैठक में सेविकाओं को दिया निर्देशसत्तर कटैया. बाल विकास परियोजना कार्यालय में प्रखंड के तहत संचालित विभिन्न आंगनबाडी केंन्द्र के सेविकाओं की बैठक आयोजित की गयी.जिसमें केंन्द्र संचालन,टीएचआर वितरण,आंगनबाडी विकास समिति,सामाजिक अंकेक्षण,एनपीआर आदि की गहण समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया.इस बैठक में महिला पर्यवेक्षिका भारती झा,नीतू कुमारी,प्रियंका कुमारी,अनुष्ठा कुमारी,सोनी प्रकाश, शिवजी साह, जीवछ कुमार,कामदुलारी आदि मौजूद थी.————चार माह से बच्चों को नही मिल रहा है एमडीएमसतरकटैया. रकिया पंचायत के रुक्मिणी कन्या मध्य विद्यालय, रकिया में पिछले सात सितम्बर से बच्चों को मध्याह्न भोजन नहीं मिल रहा है. लेकिन विभागीय पदाधिकारी बेपरवाह बने हुए हैं. विद्यालय के प्रधानाध्यापक पंकज कुमार ने बताया कि पूर्व प्रधानाध्यापिका इंद्रा कुमारी के निलंबन के बाद उनके द्वारा विद्यालय का प्रभार किसी को नही सौपा गया. डीइओ के आदेशानुसार सचिव सुलेखा देवी के साथ अलग से खाता खोल कर एमडीएम के लिये 25 हजार की राशि भेजी गयी थी. जिसे समाप्त होना लगभग चार माह हो गया है. लेकिन अभी तक लिखित जानकारी देने के बाबजूद भी खाते में राशि नही भेजी गयी है.जिसके चलते बच्चों के मुंह पर लाले पर रहे है. वही सुप्रीम कोेर्ट के आदेश का अवमानना हो रही है. एमडीएम बंद रहने से बच्चों की उपस्थिति भी कम हो गयी है. प्रधानाध्यापक ने बताया कि अन्य योजनाओं की राशि भी नही भेजी गयी है. जिसके कारण विद्यालय का विकास कार्य बाधित हो रहा है. वही विशनपुर पंचायत के एनपीएस लक्ष्मीनियां में भी खाता संचालन नही होने के कारण दो माह से एमडीएम बंद है.——–शोक संवेदना पतरघट. धबौली दक्षिण पंचायत दुर्गा स्थान निवासी स्वतंत्रता सेनानी 90 वर्षीय जगन्नाथ प्र सिंह का निधन हृदयगति रूकने से मंगलवार को हो गया. स्वतंत्रता सेनानी के निधन की सूचना मिलते ही गांव में मातमी सन्नाटा छा गया. कई लोगों ने उनके शव पर पुष्प अर्पित किया. इस मौके पर नित्यानंद सिंह, प्रो अनिल कुमार सिंह, मुखिया डॉ प्राणमोहन सिंह, विजय कुमार सिंह, अजय आनंद सहित कई लोगों ने शोक संवेदना व्यक्त की है. स्वतंत्रता सेनानी के बड़े पुत्र अनिल कुमार सिंह ने मुखाग्नि दी. ———–रामजानकी ठाकुरबाड़ी का विवाद गहराया सौर बाजार. रामजानकी ठाकुरबाड़ी भवानीपुर का विवाद अब गहराने लगा है. थाना क्षेत्र के अजगैबा पंचायत अंतर्गत भवानीपुर के तत्कालीन सचिव मदन प्रसाद यादव ने धार्मिक न्यासों के अधीक्षक को आवेदन देकर ताला तोड़कर सामान गायब करने का आरोप लगाया है. आवेदन के आलोक में अधीक्षक राजेश कुमार श्रीवास्तव ने अपने पत्रांक-2949 दिनांक 14.12.2015 के माध्यम से थानाध्यक्ष सौर बाजार से सत्यापन करने का आदेश जारी किया है. बिहार राज्य धार्मिक न्यास पर्षद के अधीक्षक को दिये आवेदन में भवानीपुर गांव के ही 12 लोगों के विरुद्ध आरोप लगाया है. जिसमें योगेन्द्र यादव, शत्रुघ्न यादव, राजेश यादव, सुधीर यादव सुदीन, कर्मवीर यादव, सहदेव यादव, दीपनारायण यादव, मनीष यादव, मिश्रीलाल यादव, विकास यादव, श्यामसुंदर यादव, ललन यादव को आरोपित कर प्रबंधन समिति की पुस्तिका, आय-व्यय पंजी, आगत पंजी, दानपेटी भेंटपात्र व दो लाख 15 हजार 920 रुपये की विभिन्न संपत्तियों को गायब करने का आरोप है. जबकि वास्तविकता यह है कि उक्त ठाकुरबाड़ी में ऐसी कोई व्यवस्था कभी नहीं देखी गयी है. न्यास के अधीक्षक द्वारा जारी आदेश के बाबत थानाध्यक्ष रणवीर कुमार ने बताया कि आवेदन प्राप्त हुआ था. मामले की जांच की जा चुकी है. लेकिन इस तरह की कोई घटना नहीं हुई है. फिर भी पुलिस प्रशासन उक्त ठाकुरबाड़ी पर पैनी नजर रखे हुए है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >