जाप ने लिया गिरती विधव्यिवस्था पर संघर्ष का नर्णिय

जाप ने लिया गिरती विधिव्यवस्था पर संघर्ष का निर्णय सहरसा शहरजन अधिकार पार्टी की जिलास्तरीय समीक्षा बैठक मंगलवार को स्थानीय शंकर चौक स्थित विवाह भवन में की गयी. अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अब्दुल सलाम व संचालन जिला प्रवक्ता कमलनारायण गुप्ता ने की. बैठक में विगत विधानसभा चुनाव को लेकर गहन चर्चा की गयी. साथ ही संगठन को […]

जाप ने लिया गिरती विधिव्यवस्था पर संघर्ष का निर्णय सहरसा शहरजन अधिकार पार्टी की जिलास्तरीय समीक्षा बैठक मंगलवार को स्थानीय शंकर चौक स्थित विवाह भवन में की गयी. अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अब्दुल सलाम व संचालन जिला प्रवक्ता कमलनारायण गुप्ता ने की. बैठक में विगत विधानसभा चुनाव को लेकर गहन चर्चा की गयी. साथ ही संगठन को मजबूत व धारदार बनाने पर विचार किया गया. बैठक में बिहार सरकार के कार्यकलाप को देखते हुए पार्टी द्वारा रणनीति बनाकर जनता की लड़ाई लड़ने की बात कही गयी. बैठक में सहरसा जिले में बढ़ती हत्याएं, लूट, डकैती की घटना पर चर्चा की गयी. साथ ही निर्णय लिया गया कि अगर प्रशासन इन बढ़ती घटनाओं पर अंकुश नहीं लगाती है तो पार्टी चरणबद्ध आंदोलन करेगी तथा सरकार के खिलाफ सड़क से सदन तक लड़ाई प्रारंभ की जायेगी. पार्टी संरक्षक सह स्थानीय सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव के निर्देश पर किये गये इस बैठक में कमलेश्वरी प्रसाद यादव, इंदल यादव, हरिहर प्रसाद गुप्ता, मो कलीम, डॉ शैलेश्वर प्रसाद, साजन शर्मा,राजकुमार शर्मा, जीबू आलम, उमेश यादव, जितेन्द्र भगत, नूर आलम, मनोज यादव, दिलीप वर्मा, सुधीर कुमार यादव, कुमर यादव, श्यामल सिंह, अरविंद यादव, समीर पाठक, कौशल सिंह, रंजन यादव, भारती झा, संजना तांती, अजय वर्मा, सुरेन्द्र साह, अनिरुद्ध यादव, अभिमन्यु यादव, प्रभु शर्मा सहित अन्य मौजूद थे. फोटो-बैठक 11- जाप की बैठक में मौजूद कार्यकर्ता

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >