ऑटो वालों की मनमानी से अतक्रिमित है स्टेशन का द्वार

ऑटो वालों की मनमानी से अतिक्रमित है स्टेशन का द्वार यात्रियों को होती है परेशानीप्रतिनिधि, सहरसा नगर पूर्व-मध्य रेल का सहरसा जंक्शन परिसर हमेशा अतिक्रमणकारियों के कब्जे में रहता है. अतिक्रमणकारी दुकानदारों द्वारा परिसर में दुकान सजा कर अधिकारियों के आदेश को ठेंगा दिखाया जा रहा है. सहरसा जंकशन के उत्तरी मुख्य द्वार पर ऑटो […]

ऑटो वालों की मनमानी से अतिक्रमित है स्टेशन का द्वार यात्रियों को होती है परेशानीप्रतिनिधि, सहरसा नगर पूर्व-मध्य रेल का सहरसा जंक्शन परिसर हमेशा अतिक्रमणकारियों के कब्जे में रहता है. अतिक्रमणकारी दुकानदारों द्वारा परिसर में दुकान सजा कर अधिकारियों के आदेश को ठेंगा दिखाया जा रहा है. सहरसा जंकशन के उत्तरी मुख्य द्वार पर ऑटो चालकों द्वारा सड़क के मध्य गाड़ी खड़ी कर जाम लगा दिया जाता है. प्लेटफॉर्म नंबर एक के निकासी द्वार पर सड़क के किनारे छोटे-मोटे कटघरा व फुटपाथी दुकानदारों द्वारा अतिक्रमण कर दुकान सजाने की प्रक्रिया चालू है. इस वजह से लोगों का स्टेशन पर प्रवेश व निकासी एक ही मार्ग से हो रहा है. जबकि प्लेटफॉर्म नंबर दो बंगाली बाजार के मुख्य द्वार के निकट टैक्सी स्टैंड व बंगाली बाजार ढ़ाला पर पटरियों के बीच में ठेला-खोमचा लगाकर सड़क को अतिक्रमण करने की वजह से रेल यात्रियों को हो रही कठिनाई पर कई बार रेल के उच्चाधिकारियों को शिकायत करने के बाद भी विभाग उदासीन बना हुआ है. पुलिस पर बढ़ावा देने का आरोपस्थानीय लोगों ने बताया कि पुलिस की मिलीभगत से अतिक्रमण का दायरा बढ़ता जा रहा है. जबकि रेलवे के बड़े अधिकारियों के आगमन पूर्व अवैध दुकानों को हटा लिया जाता है. मालूम हो कि बंगाली बाजार ढ़ाला पर अतिक्रमण की वजह से हमेशा सड़क जाम की स्थिति बनी रहती है. फोटो- अतिक्रमण 5- स्टेशन के प्रवेश व निकासी द्वार पूरी तरह है अतिक्रमित

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >