ओवरब्रिज: कीमती है समय, सदुपयोग होगा

ओवरब्रिज: कीमती है समय, सदुपयोग होगा प्रभात अभियानबिहार सरकार दे राज्यांश, होगा कल्याणसहरसा नगररोजाना सड़क जाम में फंसना और गंतव्य तक देर से पहुंचना शहर की नियति बन चुकी है. कई बार तो बंगाली बाजार का जाम लोगों का जीवन लील चुकी है. ऐसे में ओवरब्रिज के न होने का दुष्प्रभाव का पता चलता है. […]

ओवरब्रिज: कीमती है समय, सदुपयोग होगा प्रभात अभियानबिहार सरकार दे राज्यांश, होगा कल्याणसहरसा नगररोजाना सड़क जाम में फंसना और गंतव्य तक देर से पहुंचना शहर की नियति बन चुकी है. कई बार तो बंगाली बाजार का जाम लोगों का जीवन लील चुकी है. ऐसे में ओवरब्रिज के न होने का दुष्प्रभाव का पता चलता है. वर्तमान में लोगों की जिंदगी जहां प्रतिस्पर्द्धा पर टिकी हुई है, वहीं सड़क जाम लोगों की रफ्तार धीमी कर रही है. कहते हैं, विकास का रास्ता सड़क, पुल और पुलिया से होकर ही गुजरता है. खासकर शहर के बंगाली बाजार में ओवरब्रिज का सीधा जुड़ाव यहां के बाजार की अर्थव्यवस्था और यहां के जीवन की रफ्तार से जुड़ा हुआ है. आखिर इतनी बड़ी आवश्यकता को अमली जामा पहनाने के बजाय क्षेत्र के कथित जागरूक जनप्रतिनिधि सोये हुए है. लोगों का कहना है कि राज्य सरकार राज्यांश देकर कार्य को आगे बढ़ाये. जाम से हालात बदतर हैबनगांव निवासी सेवानिवृत हवलदार देवकांत खां उर्फ अभयकांत जी कहते है कि ओवरब्रिज नहीं बनने से आमलोगों को पैदल चलने में भी परेशानी होती है. जनप्रतिनिधियों को ओवरब्रिज के लिए संघर्ष करना चाहिए. पंचगछिया की शिवानी सिंह कहती है कि सीएम नीतीश कुमार को ओवरब्रिज के लिए पहल करनी चाहिए. ओवरब्रिज के बिना कोसी में विकास का दावा गलत होगा. संतोष भगत कहते है कि ओवरब्रिज जनता की मांग है, जनप्रतिनिधियों को संघर्ष करना होगा. रवि कहते है कि ओवरब्रिज के मुद्दे पर जनप्रतिनिधि जनता को भ्रमित कर रहे हैं.सुनिए सरकारप्रभात खबर द्वारा शहर में ओवरब्रिज की मांग को लेकर आप पाठकों के सहयोग से बीते चार वर्षों में कई निर्णायक लड़ाई लड़ी गयी है. जिसका परिणाम है कि अब निर्माण का अड़ंगा समाप्त होने लगा है. अब जरूरत है हम, आप व राज्य सरकार के सजग होने की. सड़क जाम से जुड़े अनुभव व तस्वीर हमसे साझा करे. फोन व व्हाट्सएप: 94318-07274 फोटो – जाम 2 – यह तस्वीर दोपहर बारह बजे गंगजला चौक की है जिसे हमारे पाठक दिनेश यादव ने भेजी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >