डबल्स : केतन व आकाश की जोड़ी पहुंची फाइनल में जिला बैडमिंटन लीग के दूसरे दिन हुए कई रोमांचक मुकाबले सहरसा सदर . जिला बैडमिंटन संघ द्वारा आयोजित चार दिवसीय जिला बैडमिंटन लीग प्रतियोगिता के दूसरे दिन बालक-बालिका वर्ग के कई मुकाबले में रोमांचक खेल हुआ. दूसरे दिन के मैच में अंडर-10 बालक वर्ग के सिंग्लस मुकाबले में मो मजमी, प्रवेश कुमार, आकाश कुमार, शाहरूख, प्रियांशु राज, मो जेब व फैजान आलम ने बेहतर खेल का प्रदर्शन करते हुए लगी मैच जीत क्वार्टर फाइनल में जगह बनाने में कामयाब रहे. वहीं इसी वर्ग के डबल्स बालक वर्ग के मुकाबले में केतन वर्मा व आकाश कुमार के साथ-साथ तल्हा हुसैन, फैजान आलम की जोड़ी ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन कर मैच जीत फाइनल मुकाबले में पहुंचने में कामयाब रहे. अंडर-14 बालिका वर्ग के सिंग्लस मुकाबले में डिवानिया खुशी व अनुप ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन कर मैच जीत फाइनल में प्रवेश किया. बालिका वर्ग के ही अंडर-19 सिंग्लस के मुकाबले में सुर्मिला कुमारी व शाहीन अख्तर ने फाइनल में प्रवेश किया. अंडर-14 बालक वर्ग के सिंग्लस खेल में अमन गौहर, यश सिंह, अविनाश कुमार, सनम परिहार, शिवम सिंह, मो तारिक, मो अरबाज, सौरभ कुमार, कर्णजीत सिंह, मो कैफ, ऋतिक राज, राणा शाह, ताबिस हसन, सौरभ कुमार, सद्दाम हुसैन, मो बेलाल ने मैच जीत अगले दौर के मैच में अपना जगह बनाने में कामयाब रहे. चार दिवसीय आयोजित लीग मैच के निर्णायक की भूमिका में फिरोज आफताब, अरशद वारसी, नाजिस जैद की सराहनीय भूमिका देखी गयी. टूर्नामेंट को सफल बनाने में संघ सचिव महबूब आलम, नीरज कुमार, सपन, मिन्हाज हसन, सुमन सिंह, दीपक कुमार, खुर्शीद अंसारी, प्रणीत सिंह, रणवीर सिंह राणा आदि की सराहनीय भूमिका रही. संघ के मीडिया प्रभारी लुकमान अली ने बताया कि पहली बार जिलास्तरीय बैडमिंटन लीग प्रतियोगिता में बालक-बालिका वर्ग के खिलाड़ियों में बैडमिंटन खेल के प्रति इतना उत्साह है कि डेढ़ सौ से अधिक प्रतिभागी इस प्रतियोगिता में शिरकत कर रहे हैं. हर खिलाड़ी अपनी जीत के लिए कड़ी मेहनत कर पसीना बहाते देखे जा रहे हैं. फोटो-खेल 27- टूर्नामेंट में शॉट्स लगाते खिलाड़ी
डबल्स : केतन व आकाश की जोड़ी पहुंची फाइनल में
डबल्स : केतन व आकाश की जोड़ी पहुंची फाइनल में जिला बैडमिंटन लीग के दूसरे दिन हुए कई रोमांचक मुकाबले सहरसा सदर . जिला बैडमिंटन संघ द्वारा आयोजित चार दिवसीय जिला बैडमिंटन लीग प्रतियोगिता के दूसरे दिन बालक-बालिका वर्ग के कई मुकाबले में रोमांचक खेल हुआ. दूसरे दिन के मैच में अंडर-10 बालक वर्ग के […]
