पूर्व विधायक की जयंती मनाने को ले बैठक

सहरसा मुख्यालय : स्थानीय परिसदन में रविवार को स्वतंत्रता सेनानी, समाजवादी नेता पूर्व विधायक स्व परमेश्वरी कुंवर की 94 वीं जयंती मनाने को ले सूबे के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री डॉ अब्दुल गफूर की अध्यक्षता में बैठक हुई, जिसमें सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि इस समारोह में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार व राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष […]

सहरसा मुख्यालय : स्थानीय परिसदन में रविवार को स्वतंत्रता सेनानी, समाजवादी नेता पूर्व विधायक स्व परमेश्वरी कुंवर की 94 वीं जयंती मनाने को ले सूबे के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री डॉ अब्दुल गफूर की अध्यक्षता में बैठक हुई, जिसमें सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि इस समारोह में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार व राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद, पूर्व मंत्री गजेंद्र प्रसाद हिमांशु, प्रमंडल के सभी विधायक व पूर्व विधायक, मंत्री, पूर्व मंत्री को आमंत्रित करने की बात कही गयी.

समारोह में बुद्धिजीवी, साहित्यकार को भी आमंत्रित किया जायेगा. मौके पर शंभु सिंह, नीतीन ठाकुर बौआ, आनंदी मेहता, फूल हसन, शंभु पासवान, राजकुमार सिंह, ललित कुमार, त्रिवेणी कुमार सिंह, तेज नारायण यादव, मो लतिपफुल्लाह, विलक्षण राय, विश्वेश्वर मंडल, सरौनी, हरेराम पासवान, पंकज वर्मा, विप्लव रंजन आदि मौजूद थे. यह जानकारी जयंती समारोह के संयोजक सह पूर्व प्रमुख सियाराम सिंह ने दी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >