पूर्व प्रमुख पप्पू यादव के घर लगा इश्तेहार

सिमरी नगर : बीते 19 दिसम्बर की रात अनुमंडल अंतर्गत हटियागाछी मे हुए डकैती व फायरिंग कांड मे घटना के लगभग एक सप्ताह बाद रविवार को न्यायिक आदेशानुसार रविवार को पूर्व प्रमुख पप्पू यादव एवं पूर्व समिति सदस्य विकास यादव के घर पर इश्तेहार लगा कर कानून के समक्ष हाजिर होने की सूचना दे दी […]

सिमरी नगर : बीते 19 दिसम्बर की रात अनुमंडल अंतर्गत हटियागाछी मे हुए डकैती व फायरिंग कांड मे घटना के लगभग एक सप्ताह बाद रविवार को न्यायिक आदेशानुसार रविवार को पूर्व प्रमुख पप्पू यादव एवं पूर्व समिति सदस्य विकास यादव के घर पर इश्तेहार लगा कर कानून के समक्ष हाजिर होने की सूचना दे दी है़

दो आरोपी गिरफ्तार
डकैती व फायरिंग कांड मे दो आरोपी ब्रह्मदेव यादव, रामकलेश साह को सलखुआ अंतर्गत गोरदह घाट के निकट से गुप्त सूचना के आधार पर शनिवार को गिरफ्तार किया गया़ इससे पूर्व बटराहा से बौआ यादव की गिरफ्तारी हो चुकी है़ वहीं दो पर इश्तेहार देकर जल्द हाजिर होने की सूचना दे दी गई है नही तो कुर्की जब्ती की जायेंगी़ उक्त बाते बख्तियारपुर थानाध्यक्ष महेंद्र प्रसाद यादव ने कही़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >