महोत्सव में दो दिन शेष, तैयारी जारी महिषी . सोमवार से बुधवार तक पर्यटन विभाग व जिला प्रशासन द्वारा उग्रतारा सांस्कृतिक महोत्सव-2015 की तैयारी अंतिम चरण में है. मंडन धाम सेमिनार स्थल मंच पर मिट्टी भराई, मुख्य कार्यक्रम स्थल राज कमल क्रीड़ा मैदान में मंच निर्माण, 80 गुणा 150 वर्गफीट का वाटर प्रुफ शेड, ग्रीन रूम, वीआइपी कक्ष सहित विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल प्रदर्शनी के लिए स्टॉलों का निर्माण कार्य जारी है. शनिवार के दिन सेमिनार प्रभारी अपर समाहर्ता उदय कृष्ण, वरीय उपसमाहर्ता भीम प्रसाद के साथ मंडन धाम व राज कमल क्रीड़ा मैदान में करवाये जा रहे कार्यों का जायजा लेते रविवार की रात तक हर निर्माण कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया. स्थानीय ग्रामीण माणिक चंद्र झा, पीयूष रंजन, पवन चौधरी, प्रमोद झा, बबन सहित अन्य ने जिलाधिकारी से मंदिर प्रांगण में रोशनी व सजावट का समय पूर्व व्यवस्था कराये जाने की मांग की है. —-गोलीबारी की घटना में चार नामजद सोनवर्षाराज. बसनही थाना क्षेत्र के महुआ उत्तरबाड़ी पंचायत स्थित अरजपुर गांव में भूमि विवाद को लेकर बीते शुक्रवार को हुई आगजनी व गोलीबारी में चार व्यक्ति को नामजद अभियुक्त बनाया गया है. इस बाबत बसनही थानाध्यक्ष मनीष रजक ने बताया कि अरजपुर के वरुण साह, अवधेश साह, छंगुरी साह, रमेश साह समेत 10 अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. मालूम हो कि बीते शुक्रवार को विजय साह व वरुण साह के बीच हुए विवाद में दूसरे पक्ष ने विजय साह के रसोइ घर में आग लगाकर जान मारने की नियत से दो चक्र गोली चलायी थी. उक्त मामले में कोई हताहत नहीं हुआ था. —-सोलर लाइट बैटरी की चोरी पतरघट. ओपी क्षेत्र के विशनपुर पंचायत वार्ड संख्या पांच में वासुदेव सिंह के दरवाजे पर सड़क किनारे लगाये सोलर लाइट का शुक्रवार चोरों ने बैटरी चुरा लिया. पीड़ित कौशल किशोर सिंह पिता वासुदेव सिंह ने पतरघट ओपी अध्यक्ष को लिखित आवेदन देकर चोरी की गयी है. बैटरी की बरामदगी की गुहार लगाते चोरों का पता कर उस पर कानूनी कार्रवाई की मांग की है. इस बाबत ओपी अध्यक्ष मो इजहार आलम ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है. वस्तुस्थिति का पता करते हुए विधि सम्मत कार्रवाई की जायेगी.—–आंगनबाड़ी केंद्रों में गड़बड़ी पाये जाने पर होगी कार्रवाई पतरघट. बीडीओ सह प्रभारी सीडीपीओ कर्पूरी ठाकुर व प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष अभिनंदन मंडल द्वारा शुक्रवार को प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों धबौली पश्चिमी, पूर्वी, पस्तपार, पामा जम्हरा, भद्दी के कई आंगनबाड़ी केंद्रों सहित दर्जनों विद्यालयों का निरीक्षण किया गया. निरीक्षण उपरांत बीडीओ ने विद्यालयों व आंगनबाड़ी केंद्रों में पठन-पाठन, एमडीएम सहित बच्चों को खिलाये जाने वाले भोजन व अन्य कमियों पर असंतोष जाहिर करते हुए बताया कि अब विद्यालयों व आंगनबाड़ी केंद्रों पर अब फर्जी प्रतिवेदन नहीं चलेगी. उन्होंने कहा कि विद्यालयों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों पर गड़बड़ी पाये जाने पर विद्यालय प्रधान व संबंधित केंद्रों की सेविका पर कभी भी गाज गिर सकती है. —–महर्षि संतसेवी जयंती 20 को सहरसा शहर. ब्रह्मलीन संत सदगुरु महर्षि संतसेवी परमहंस जी महाराज की 96 वीं जयंती समारोह 20 को पंचवटी गंगजला में मनायी जायेगी. प्रवक्ता प्रमोद कुमार वर्मा ने बताया कि जयंती समारोह में स्वामी ब्रह्मानंद बाबा, देवव्रत बाबा, ज्ञानानंद बाबा व अन्य संत, महात्माओं का प्रवचन होगा. जयंती समारोह को सफल बनाने में आलोक जायसवाल, प्रह्लाद डिंडवानियां, रामशरण भगत, अमरकांत लाभ, दिनेश पोद्दार, अरूण वर्मा, विश्वनाथ मल्लिक, अरुण प्रभा देवी, सत्यनारायण मेहता, प्रो सत्य नारायण चौधरी, राजीव रंजन साह अभी से लगे हैं. —-बाइक की चोरी सहरसा सिटी. सदर थाना क्षेत्र के नया बाजार से शुक्रवार को महखड़ बख्तियारपुर निवासी गोपाल साह की स्पेलेंडर बाइक बीआर-19-सी-1905 की चोरी हो गयी. पीड़ित ने बताया कि वह डॉ ब्रजेश कुमार सिंह के क्लिनिक के सामने बाइक खड़ी कर अंदर गया. वापस आने पर बाइक गायब थी. बाइक के डिक्की में चेक, डायरी व अन्य कागजात थे. उन्होंंने बताया कि मामले की सूचना सदर थाना को दे दी गयी है. —पूर्व केन्द्रीय मंत्री के जन्मदिन पर दी बधाई सहरसा शहर. भारतीय जनता युवा मोरचा के प्रदेश प्रवक्ता शशि शेखर झा सम्राट ने पूर्व केंद्रीय मंत्री सैयद शहनवाज हुसैन के जन्मदिन पर दूरभाष पर बधाई दी. सम्राट ने उन्हें कोसी के लाल, बिहार की शान की संज्ञा दी. श्री हुसैन ने कोसी वासियों को गर्व से सिर ऊंचा करने का काम किया है. उनके ही कार्यकाल में कोसी महासेतु, फोरलेन बनवाने में अपनी अहम भूमिका निभाई. सभी सांसदों के साथ मिलकर मैथिली भाषा को अष्टम अनुसूची में शामिल करवाने का काम किया. भाजयुमो के राष्ट्रीय मंत्री से अपने जीवन की शुरुआत करने वाले श्री हुसैन सांसद, मंत्री रहते हुए चहूमुखी विकास के कार्य किये. —-आपराधिक घटनाओं से मानवाधिकार का हो रहा हनन : डॉ झा सहरसा शहर. विश्व मानवाधिकार दिवस 10 दिसंबर के अवसर पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया. संगोष्ठी को संबोधित करते हुए मानवाधिकार संरक्षण प्रतिष्ठान के जिलाध्यक्ष डॉ एलएन झास ने कहा कि प्रत्येक वर्ष 10 दिसंबर को मानवाधिकार दिवस मनाने की घोषणा की गयी थी. इसी क्रम में पूर्व प्रधानमंत्री पीवी नरसिम्हा राव सरकार ने वर्ष 1993 में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग का गठन किया. यह अधिनियम इस उद्देश्य से पारित किया गया कि मानवाधिकारों की बेहतर सुरक्षा हो सके. इसके लिए राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग, राज्य मानवाधिकार आयोग, मानवाधिकार न्यायालयों का सृजन व संचालन हो. संविधान के अनुच्छेद 21 द्वारा प्रत्येक नागरिकों को गरिमामयी जीवन जीने का अधिकार है. लेकिन सर्वोच्च न्यायालय द्वारा बार-बार दिये गये निर्देश के बावजूद मानवधिकार उल्लंघन की घटनाओं में कमी नहीं आ रही है. जो अत्यंत विस्मयकारी है. अपराधी बेखौफ घटना को अंजाम दे रहे हैं. लोग अपने को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं. सबों के सहयोग से ही इसका समाधान निकाला जा सकता है. संगोष्ठी में उपेन्द्र नारायण पांडेय, प्राचार्य मुकेश प्रसाद सिंह, उमेश यादव, कमलनारायण झा, प्रमोद झा, शैलेन्द्र कुमार, प्रो विभुशेखर झा आदि ने भी विचार रखे. — आरोपी की नहीं हो रही गिरफ्तारी सहरसा शहर. जिले के महिषी थाना क्षेत्र के जलई निवासी हसीना खातून ने एसपी को आवेदन देकर पति सहित परिजनों पर दहेज प्रताड़ना व मारपीट कर घर से भगा देने का आरोप लगाया है. आवेदन में उन्होंने कहा कि पति मकसूद आलम पिता मो जब्बार, सास, ससुर, भैंसूर द्वारा दहेज प्रताड़ना व मारपीट कर जेवरात छीन घर से भगा दिया. जिससे में बाल-बच्चों के साथ भाई के घर शरण लिया हूं. उन्होंने कहा कि इसको लेकर नालसी वाद दायर की. जिसमें अंंतिम आरोप पत्र समर्पित किया गया जो लंबित है. उपरोक्त कांड में पति आलम ई महीने जेल की सजा काट चुके हैं. मेल-मिलाप शर्त पर हुआ, लेकिन पति गलत औरत के संपर्क में हैं. जिससे चल-अचल संपत्ति हथियाने का प्रयास किया जा रहा है. नशा के आदि पति का मानसिक संतुलन ठीक नहीं है. मेरी तीन लड़की शादी के योग्य है एवं छोटा लड़का मात्र 10 साल का है. मुदालयगण न्यायालय द्वारा निर्गत वारंट के बाद भी गिरफ्तार नहीं किया जा रहा है. ऐसे में मेरे हिस्से की चल-अचल संपत्ति पर 144 लगा कार्रवाई सुनिश्चित की जाय.
महोत्सव में दो दिन शेष, तैयारी जारी
महोत्सव में दो दिन शेष, तैयारी जारी महिषी . सोमवार से बुधवार तक पर्यटन विभाग व जिला प्रशासन द्वारा उग्रतारा सांस्कृतिक महोत्सव-2015 की तैयारी अंतिम चरण में है. मंडन धाम सेमिनार स्थल मंच पर मिट्टी भराई, मुख्य कार्यक्रम स्थल राज कमल क्रीड़ा मैदान में मंच निर्माण, 80 गुणा 150 वर्गफीट का वाटर प्रुफ शेड, ग्रीन […]
