श्री कृष्णा झा डग्रिी संध्या कॉलेज का विवि टीम ने किया निरीक्षण

श्री कृष्णा झा डिग्री संध्या कॉलेज का विवि टीम ने किया निरीक्षण प्रतिनिधि, उदाकिशुनगंज भूपेंद्र नारायण मंडल विश्व विद्यालय अंतर्गत श्री कृष्णा झा डिग्री संध्या कॉलेज का शनिवार को विवि की त्रिस्तरीय टीम ने निरीक्षण किया. निरीक्षण टीम में शामिल डीएसडब्लु, डाॅ जितेंद्र राय, कुलानुशासक डा बीएन विवेका, उप कुल सचिव डाॅ शशि भूषण कुमार […]

श्री कृष्णा झा डिग्री संध्या कॉलेज का विवि टीम ने किया निरीक्षण प्रतिनिधि, उदाकिशुनगंज भूपेंद्र नारायण मंडल विश्व विद्यालय अंतर्गत श्री कृष्णा झा डिग्री संध्या कॉलेज का शनिवार को विवि की त्रिस्तरीय टीम ने निरीक्षण किया. निरीक्षण टीम में शामिल डीएसडब्लु, डाॅ जितेंद्र राय, कुलानुशासक डा बीएन विवेका, उप कुल सचिव डाॅ शशि भूषण कुमार ने कॉलेज के स्थापना शाखा परीक्षा विभाग प्रयोगशाला, वर्ग कक्ष, पंजीयन शाखा, लाइब्रेरी, प्राचार्य कक्ष, स्टाफ रूम, स्थापना शाखा के मूल संचिकाओं के साथ – साथ पूरे महाविद्यालय का जांच पड़ताल कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये. मौके पर बताया गया कि उच्च न्यायालय पटना ने भूपेंद्र नारायण मंडल विवि मधेपुरा को शैक्षणिक सत्र 2011-12 से स्थायी संबंधन प्रदान करने की औपचारिकताएं पूरी कर अधि सूचना जारी करने का निर्देश श्री कृष्णा झा डिग्री संध्या कॉलेज उदाकिशनुगंज को कला एवं विज्ञान संकायों में सभी अनिवार्य विषयों के साथ स्वीकृति प्रदान करने की सहमति प्रदान की है. विश्व विद्यालय द्वारा गठित त्रिस्तरीय टीम ने शनिवार को उच्च न्यायालय के विशेष आदेशों का अनुपालन करते हुए श्री कृष्णा डिग्री कॉलेज पहुंच कर घंटों निरीक्षण किया. टीम ने स्थापना से संबंधित नियमों एवं प्रावधानों का अध्ययन करते हुए कहा कि कॉलेज सभी मानक मापदंडों को पूर्णत: पालन करती है. आवश्यकता के तौर पर यह कॉलेज इस पिछड़े इलाके के लिए काफी महत्वपूर्ण रहेगा. टीम ने बताया कि कॉलेज स्थापना काल से ही गरीब, दलित, महादलित, छात्र यहां अध्ययन रत है. स्थायी संबंधन की पात्रता के लिए कॉलेज में पुस्तकालय प्रयोगशाला एवं क्रीड़ा के समुचित व्यवस्था के साथ बिजली के अलावे जेनरेटर आदि की सुविधा है, यह सभी शर्तों को पूरा कर मापदंडों को भी पूरा करता है. वर्ष 2011-12 में इस कॉलेज की अस्थायी संबंधन की अनुशंसा पूर्व में विवि द्वारा प्रदान किया गया था. जिसमें विभिन्न संकायों के द्वारा अनुमोदन भी प्राप्त था. इसी के कारण इन कॉलेज को स्थायी संबंधन के लिए विवि से मार्ग प्रशस्त हुआ है. कॉलेज के प्राचार्य डा सुनीता झा एवं संस्थापक डा माधवेंद्र झा ने इस पिछड़े क्षेत्र के छात्र-छात्राओं के भविष्य को देखेते हुए उन्हें साधुवाद दिया है. परीक्षा विभाग की जांच को लेकर कमेटी का पूर्ण गठन मधेपुरा. भूपेंद्र नारायण मंडल विवि में परीक्षा विभाग के जांच को लेकर जांच समिति का गठन किया गया है. इस संबंध में कुलसचिव कार्यालय से अधिसूचना जारी कर दिया है. कुलपति डा विनोद कुमार के निर्देश पर प्रभारी कुलसचिव डा बीएन विवेका के हस्ताक्षर से जारी अधिसूचना में कहा गया है कि 22.08.15 को संपन्न अभिषद् की बैठक में लिये गये निर्णय के अनुसार परीक्षा की जांच को लेकर पूर्व गठित समिति को भंग करते हुए चार सदस्यीय समिति का गठन किया जाता है. गठित समिति द्वारा 01 अप्रैल 2012 से अद्यतन अवधि तक की जांच कार्य पूरा कर एक माह के अंदर प्रतिवेदन समर्पित करना है. जांच समिति में अभिषद् सदस्य डा संजीव कुमार सिंह, अभिषद् सदस्य डा शब्बीर हुसैन, अभिषद् सदस्य डा जवाहर पासवान एवं महाविद्यालय निरीक्षक विज्ञान डा अरूण कुमार मिश्र को शामिल किया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >