घर का ताला तोड़ कर चोरीबैजनाथपुर (सहरसा)सौर बाजार थाना क्षेत्र के बैजनाथपुर पुलिस शिविर अंतर्गत तीरी पंचायत वार्ड संख्या-तीन में मनोज यादव के घर से अज्ञात चोरों ने ताला तोड़ कर लगभग एक लाख का सामान सहित नकद चोरी कर लिया. पीड़ित ने बताया कि शुक्रवार की रात घर का ताला तोड़ कर चोरों ने जेवर, कपड़ा, सरकारी कागजात सहित नकद 50 हजार रुपये गायब कर दिया. सुबह में पड़ोसी दशरथ प्रसाद यादव शौच के लिए घर से पश्चिमी भाग नहर के दक्षिण स्थानीय फहीम यादव के खेत में गये, तो देखा कि बक्सा सहित कपड़ा बिखरा पड़ा है. उनके शोर मचाने पर चोरी का पता चला. पीडि़तों ने कहा कि चोर जेवर, कपड़ा, बरतन व नकद रुपया सभी चुरा ले गये. चोरी को लेकर स्थानीय मुखिया अनिता देवी व सरपंच फुलो देवी ने ग्रामीण नवल किशोर यादव, विजेन्द्र प्रसाद यादव, रमेश यादव, नागेश्वर यादव, पांडव यादव, धनिकलाल यादव, अर्जुन यादव ने रविवार की सुबह करीब आठ बजे आमसभा करने की बात कही. वहीं चोरी की घटना की सूचना मिलने पर बैजनाथपुर पुलिस शिविर अध्यक्ष रूदल कुमार दल-बल के साथ घटना स्थल पहुंचे व ग्रामीणों को जल्द ही चोरी हुए सामान व नकदी की बरामदगी का आश्वासन दिया.
घर का ताला तोड़ कर चोरी
घर का ताला तोड़ कर चोरीबैजनाथपुर (सहरसा)सौर बाजार थाना क्षेत्र के बैजनाथपुर पुलिस शिविर अंतर्गत तीरी पंचायत वार्ड संख्या-तीन में मनोज यादव के घर से अज्ञात चोरों ने ताला तोड़ कर लगभग एक लाख का सामान सहित नकद चोरी कर लिया. पीड़ित ने बताया कि शुक्रवार की रात घर का ताला तोड़ कर चोरों ने […]
