महिला के साथ अभद्र व्यवहार के आरोप में ढोंगी बाबा गिरफ्तार

महिला के साथ अभद्र व्यवहार के आरोप में ढोंगी बाबा गिरफ्तार सहरसा सिटी. सदर थाना क्षेत्र के नगरपालिका चौक निवासी एक महिला के साथ अभद्र व्यवहार करने के आरोप में लोगों ने एक ढोंगी बाबा को गिरफ्तार कर पुलिस के हवाले कर दिया. सदर थानाध्यक्ष को दिये आवेदन में पीडि़ता पुनम देवी ने कहा कि […]

महिला के साथ अभद्र व्यवहार के आरोप में ढोंगी बाबा गिरफ्तार सहरसा सिटी. सदर थाना क्षेत्र के नगरपालिका चौक निवासी एक महिला के साथ अभद्र व्यवहार करने के आरोप में लोगों ने एक ढोंगी बाबा को गिरफ्तार कर पुलिस के हवाले कर दिया. सदर थानाध्यक्ष को दिये आवेदन में पीडि़ता पुनम देवी ने कहा कि बीते 8 अक्तुबर को एक आदमी गेरूआ वस्त्र पहन कर आया और भाग्य खराब होने की बात कह एक ताबीज दी. जिसके एवज में एक हजार रूपया व फोन नंबर भी लिया. जिसके बाद वह मोबाईल नंबर 9006489337 से बार-बार तंग करने लगा. गुरुवार को वह फिर आया, जिसे लोगों की मदद से पकड़ा. पूछताछ में उसने अपना नाम संजय लाल देव व घर दरभंगा जिले के ब्यूनीअंदामा बताया. इस बाबत सदर थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजने की कार्रवायी की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >