पूरब बाजार में नियोजन सह मार्गदर्शन मेला 15 को

पूरब बाजार में नियोजन सह मार्गदर्शन मेला 15 कोसहरसा मुख्यालय. बिहार सरकार के श्रम संसाधन विभाग के निर्देश पर अवर प्रादेशिक नियोजनालय द्वारा 15 दिसंबर को पूरब बाजार स्थित गर्ल्स हाई स्कूल में एक दिवसीय नियोजन मेला का आयोजन होगा. नियोजनालय के सहायक निदेशक ने बताया कि मेले में राज्य एवं राज्य के बाहर के […]

पूरब बाजार में नियोजन सह मार्गदर्शन मेला 15 कोसहरसा मुख्यालय. बिहार सरकार के श्रम संसाधन विभाग के निर्देश पर अवर प्रादेशिक नियोजनालय द्वारा 15 दिसंबर को पूरब बाजार स्थित गर्ल्स हाई स्कूल में एक दिवसीय नियोजन मेला का आयोजन होगा. नियोजनालय के सहायक निदेशक ने बताया कि मेले में राज्य एवं राज्य के बाहर के विभिन्न नियोजक व निजी कंपनियां पहुंच रही हैं. उन्होंने बताया कि मेले में स्नातक स्तर एवं तकनीकी शिक्षा प्राप्त रोजगार इच्छुक शिक्षित बेरोजगार युवक युवतियां भाग ले सकते हैं. कंपनियां अभ्यर्थियों की शैक्षणिक योग्यता एवं अनुभव के आधार पर रोजगार के अवसर उपलब्ध करायेगी. —————–पीजी सेंटर में मैथिली संविमर्श आज सहरसा मुख्यालय. बीएन मंडल विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर मैथिली विभाग एवं पीजी सेंटर, सहरसा द्वारा शुक्रवार को एक दिवसीय मैथिली संविमर्श का आयोजन किया गया है. संयोजक डॉ कुलानंद झा एवं विभागाध्यक्ष डॉ रामनरेश सिंह ने बताया कि संविमर्श में मैथिली भाषा साहित्य के विद्वानों की उपस्थिति रहेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >