डॉ कुणाल को मिला चार गोल्ड मेडल

सहरसा: बनगांव निवासी डॉ रविशंकर झा के पुत्र व स्व लक्ष्मीश्वर झा के पौत्र डॉ कुणाल शेखर को एमबीबीएस के अंतिम वर्ष की परीक्षा में चार गोल्ड मेडल के साथ बेस्ट स्टूडेंट ऑफ सजर्री का अवार्ड भी मिला है. डॉ कुणाल दिल्ली विश्वविद्यालय के मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज के छात्र हैं. बचपन से ही कुशाग्र […]

सहरसा: बनगांव निवासी डॉ रविशंकर झा के पुत्र व स्व लक्ष्मीश्वर झा के पौत्र डॉ कुणाल शेखर को एमबीबीएस के अंतिम वर्ष की परीक्षा में चार गोल्ड मेडल के साथ बेस्ट स्टूडेंट ऑफ सजर्री का अवार्ड भी मिला है. डॉ कुणाल दिल्ली विश्वविद्यालय के मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज के छात्र हैं. बचपन से ही कुशाग्र रहे कुणाल की सीबीएसइ द्वारा आयोजित प्रवेश परीक्षा में ऑल इंडिया रैकिंग 15वां था. इसने झारखंड के साहेबगंज से दसवीं व दिल्ली के डीपीएस आरकेपुरम से 12 वीं पास की. कुणाल के पिता डॉ रविशंकर झा साहेबगंज में प्रख्यात शिशु रोग विशेषज्ञ हैं. जबकि इनके बड़े भाई मृणाल शेखर अमेरिका में इलिनियस यूनिवर्सिटी से रिसर्च कर रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >