सहरसा बनेगा सूबे का सबसे प्रगतिशील शहर : आलोक आलोक रंजन ने जनसंपर्क कर मांगा समर्थनसहरसा विधानसभा से भाजपा के डॉ आलोक रंजन है उम्मीदवारसहरसा मंगलवार को सहरसा विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी डॉ आलोक रंजन ने अपने समर्थकों व राजग के नेताओं के साथ जनसंपर्क कर लोगों से समर्थन मांगा. डॉ रंजन ने कहरा प्रखंड के रहुआमणि, बेलहा टोला सहित नगर क्षेत्र के वार्ड नंबर 28, 29 व 30 में भी लोगों से संपर्क किया. इस मौके पर उमेश भगत, सुशील राम, अजीत सिंह, प्रवीण सिंह सहित अन्य मौजूद थे. इधर सौरबाजार प्रखंड के तीरी गांव में भी सघन जनसंपर्क चलाया. जहां ग्रामीण मुकेश यादव, जितेंद्र यादव,उमेश यादव, संजय यादव, मनिकांत यादव, हेमकांत चौधरी, भूपेंद्र यादव, गणेश यादव सहित अन्य शामिल थे. इस मौके पर भाजपा प्रत्याशी श्री रंजन ने कहा कि लोग केंद्र की तरह बिहार में भी भाजपा की सरकार बनाने का संकल्प ले चुके हैं. उन्होंने कहा कि क्षेत्र के समग्र विकास के लिए नरेंद्र मोदी के नेतृत्व से ही जन जन का कल्याण हो सकेगा. सहरसा को सूबा का सबसे प्रगतिशील क्षेत्र बनाने के मेरे संकल्प को लोगों का समर्थन जरूर मिलेगा, ऐसा मेरा विश्वास है. मौजूद कार्यकर्ताओं द्वारा सवांरेंगे सहरसा व बदलेंगे बिहार का नारा भी दिया गया. इसके अलावा गांव भ्रमण के दौरान जगह-जगह पर लोगों ने प्रत्याशी का माला पहनाकर स्वागत भी किया. फोटो- चुनाव 14 – सौर बाजार में मतदाताओं से मिलते भाजपा प्रत्याशी डॉ आलोक रंजनविकास के पथ पर ले जाने वाले जनप्रतिनिधि का करें चुनाव : रितेशसिमरी बख्तियारपुर विधानसभा से निर्दलीय प्रत्याशी हैं जिप उपाध्यक्ष रितेश रंजनसिमरी नगरसिमरी बख्तियारपुर से निर्दलीय चुनाव लड़ रहे जिप उपाध्यक्ष रितेश रंजन ने मंगलवार को तरियामा, पहाड़पुर, उटेसरा, हरेवा, खोजरहा सहित विभिन्न क्षेत्रों में जन सम्पर्क किया. मतदाताओं से अपने पक्ष में मत डालने की अपील करते रितेश ने कहा कि विकास के पथ पर सिमरी बख्तियारपुर को ले जाने के लिए मुझे चुने. उन्होंने मतदाताओं से कहा कि आपलोगों ने हमेशा से इस क्षेत्र से ऐसे जनप्रतिनिधि बनाये, जिनका राजनीतिक रसूख काफी ज्यादा रहा. लेकिन क्षेत्र में काम करने की कसौटी पर कोई खरा नहीं उतर सका. नहीं तो यह क्षेत्र आज विकास के पथ पर सबसे आगे रहता. इसलिए मैं बस इतनी अपील करता हूं कि जो भी प्रतिनिधि चुने, उसे सच्चाई की कसौटी पर परखे, विकास के प्रति समर्पित समझने के बाद ही वोट करें. इस मौके पर अशोक भगत, सुधीर, अरविंद, राहुल सिंह, राजा, मनीष, रुपेश, संतोष, संघर्ष, भूषण सहित अन्य मौजूद थे.फोटो – चुनाव 15 – सिमरी बख्तियारपुर में मतदाताओं से जनसंपर्क करते निर्दलीय प्रत्याशी रितेश रंजनपूनम देव कर रही हैं सघन जनसंपर्कमहिषी विधानसभा से निर्दलीय प्रत्याशी है पूनम देवसहरसामहिषी विधानसभा से स्वतंत्र उम्मीदवार व पूर्व जिप सदस्या पूनम देव ने मंगलवार को क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों का सघन दौरा किया. निर्दलीय प्रत्याशी श्रीमती देव ने सत्तरकटैया प्रखंड के भेलवा, शाहपुर,आरन, विशनपुर, बिजलपुर, बिहरा, पटौरी व पंचगछिया के अलावा नवहट्टा प्रखंड के मुरादपुर, ब्रहमणटोली, एकाढ़, खड़का तेलवा में लोगों से संपर्क किया. इस मौके पर प्रत्याशी पूनम ने कहा कि स्थानीय जनता सभी दलों के शासन को देख चुकी है. किसी ने चुनाव बाद क्षेत्र की समस्याओं को देखने का काम नहीं किया है. उन्होंने कहा कि चुनाव जीतने के बाद बहू-बेटी बन कर सेवा करूंगी. सभी के सुख दुख से उनका पुराना नाता है और यह आगे भी कायम रखेगा. उन्होंने कहा कि जनता अपने मत का प्रयोग करेगी. जनता आश्वासन व वायदों से ऊब चुकी है. प्रत्याशी पूनम ने कहा कि सभी धर्म व जाति के लोगों का उन्हें समर्थन मिल रहा है. मौके पर दिलीप यादव, उपेंद्र मुखिया, भगवान झा, दिनेश झा, मनोरंजन पांडेय, मदन पासवान, ब्रह्मदेव मुखिया, संदीप यादव, पिंटु मुखिया, कुशेश्वर यादव, ललन यादव, जीवेन यादव आदि मौजूद थे. फोटो- चुनाव 16 – नवहट्टा से लोगों से मिलती निर्दलीय प्रत्याशी पूनम देवजाप प्रत्याशियों ने जनसंपर्क कर मांगा आशीर्वादसहरसा से संजना तांती, महिषी से गौतम कृष्ण है उम्मीदवार सिमरी से धर्मवीर यादव व सोनवर्षाराज से मनोज पासवान है जाप प्रत्याशीसहरसा जैसे ही चुनाव की तिथि नजदीक आ रही है. क्षेत्र में प्रत्याशियों की हलचल बढ़ने लगी है. सांसद पप्पू यादव की जन अधिकार पार्टी भी जिले के सभी सीटों से चुनाव लड़ रही है. मंगलवार को जाप के सहरसा विधानसभा से प्रत्याशी संजना तांती ने शहरी क्षेत्र के अलावा सौरबाजार प्रखंड के चंदौर, खजुरी सहित अन्य पंचायतों का दौरा किया. प्रत्याशी श्रीमती तांती ने बताया कि लोग नीतीश-लालू के शासन से तंग आ चुके हैं. उन्हें जाप के रुप में विकल्प मिल गया है. महिषी विधानसभा से प्रत्याशी बने पूर्व बीडीओ गौतम कृष्ण ने मंगलवार को नवहट्टा प्रखंड के बकुनिया, डरहार, नौला, केदली, रामपुर सहित अन्य जगहों का सघन जनसंपर्क किया. प्रत्याशी गौतम ने कहा कि लोगों ने भ्रष्ट शासन व्यवस्था के खिलाफ समर्थन देने का वायदा किया है. सिमरी बख्तियारपुर विधानसभा से जाप प्रत्याशी धर्मवीर यादव ने क्षेत्र के विभिन्न गांव का भ्रमण कर लोगों से समर्थन मांगा. प्रत्याशी धर्मवीर यादव ने कहा कि पूर्व के प्रतिनिधियों ने कोसी दियारा के लोगों को ठगने का काम किया है. तटबंध के अंदर विकास के नाम पर छलावा किया गया है. जनता इस बार अपने बीच के प्रत्याशी को विधानसभा भेजने का संकल्प ले चुकी है. सोनवर्षाराज से जाप प्रत्याशी मुखिया मनोज पासवान ने क्षेत्र के विराटपुर, सोनवर्षा, मनौरी सहित अन्य गांव का भ्रमण कर समर्थन मांगा. उन्होंने कहा कि पूर्व की सरकार ने लोगों को ठगने का काम किया है. क्षेत्र में विकास कहीं नजर नहीं आ रहा है.
सहरसा बनेगा सूबे का सबसे प्रगतिशील शहर : आलोक
सहरसा बनेगा सूबे का सबसे प्रगतिशील शहर : आलोक आलोक रंजन ने जनसंपर्क कर मांगा समर्थनसहरसा विधानसभा से भाजपा के डॉ आलोक रंजन है उम्मीदवारसहरसा मंगलवार को सहरसा विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी डॉ आलोक रंजन ने अपने समर्थकों व राजग के नेताओं के साथ जनसंपर्क कर लोगों से समर्थन मांगा. डॉ रंजन ने कहरा प्रखंड […]
