मतदाताओं से मतदान की अपील

मतदाताओं से मतदान की अपील सहरसा नगर. लोकतंत्र की मजबूती के लिए सहरसा में होने वाले मतदान के दिन सभी मतदाता मतदान करें. इसकी पहल अरुणित इंडेन द्वारा की गयी है. मतदान के लिए अपील करते हुए डिलीवरी होने वाले सभी सिलेंडरों पर अपील संबंधी स्टीकर लगाया है. ग्राहकों के बीच वितरित होने वाले सिलेंडरों […]

मतदाताओं से मतदान की अपील सहरसा नगर. लोकतंत्र की मजबूती के लिए सहरसा में होने वाले मतदान के दिन सभी मतदाता मतदान करें. इसकी पहल अरुणित इंडेन द्वारा की गयी है. मतदान के लिए अपील करते हुए डिलीवरी होने वाले सभी सिलेंडरों पर अपील संबंधी स्टीकर लगाया है. ग्राहकों के बीच वितरित होने वाले सिलेंडरों के माध्यम से पांच नवम्बर को सहरसा में निश्चित रूप से अपना वोट डालने का आग्रह उल्लेखित है. अरुणित इंडेन के प्रोपराइटर अजय सिंह ने बताया कि खासकर महिलाओं के बीच इस अपील का सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा. गृहणियों के मध्य इस अपील का सकारात्मक प्रभाव पड़ा है. रविवार से शुरू की गयी इस अपील के मद्देनजर कई गृहणियों ने दूरभाष पर संपर्क कर इस पहल की सराहना की है. श्री सिंह ने बताया कि गृहणियां गृह कार्य की व्यस्तताओं के मध्य वोट डालने को प्राथमिकता में नहीं रखती है. यह उनके लिए विशेष महत्व रखेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >