बिजली से वंचित ग्रामिणों ने किया सड़क जाम
सिमरी नगर : सोमवार सुबह बिजली से वंचित ग्रामीणों ने सिमरी बख्तियारपुर-बरियाही एनएच 107 को भौरा मुसहरी के निकट जाम कर दिया, जिसे बाद मे बुद्घिजीवीयो के सहयोग से हटाया गया़ ग्रामीण रबिया देवी, रिंकू देवी, बबिता देवी, त्रिफुल देवी, अशोक सादा, शंकर सादा, विमला देवी, अनंत लाल, शंकर आदि ने बताया कि बिजली का पोल गाड़ रहे लोगो द्वारा खम्हौती पंचायत के वार्ड नंबर बारह के राम टोला,यादव टोला सहित अन्य टोलो मे बिजली पोल गाडा गया. परन्तु जब मुसहरी टोले मे गाड़ने की बारी आई तो बिना लगाये पोल उठा कर अन्यत्र ले जाने लगे.
ग्रामीणों ने कहा कि जल्द से जल्द विद्युत पोल लगाया जाये.बिजली पोल की मांग को लेकर सड़क जाम करते ग्रामीणनवपदस्थापित बीडीओ ने किया योगदानसतरकटैया. नवपदस्थापित बीडीओ पवन कुमार ठाकुर ने रविवार को प्रखंड कार्यालय में योगदान किया.योगदान के बाद पहले दिन सोमवार को कार्यालय पहुंचने पर उन्होंने कहा कि दलालों व बिचौलियों को समाप्त कर पार्दशिता पूर्वक सरकारी काम को अंजाम देना मेरी प्राथमिकता होगी.
जनता अपनी काम को लेकर अपने पदाधिकारी से बात करने के लिये स्वतंत्र है.मालूम हो कि पूर्व बीडीओ श्वेता कुमारी के पति गौतम कृष्ण द्वारा महिषी विधान सभा से चुनाव लडने के कारण उसका तबादला भागलपुर जिले के इस्माईलपुर प्रखंड कर दिया गया और इस्माईलपुर से नवपदस्थापित बीडीओ को सतरकटैया भेजा गया है.बीडीओ के योगदान देते समय सीओ शशि कुमार,पीओ पंकज कुमार, प्रधानलिपिक महेंन्द्र प्रसाद,अनिल सिंह,प्रवीण सिंह सहित अन्य कर्मी मौजूद थे.पांच महीने से स्कूल नहीं आते हैं शिक्षकसतरकटैया.
प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों में पदस्थापित पांच ऐसे शिक्षक व शिक्षिकाऍ है जो विगत पांच महीना से बिना सूचना के विद्यालय से गायब है. ऐसे शिक्षकों का संबंधित विद्यालय के प्रधानाध्यापकों द्वारा अनुपस्थिति विवरणी बीइओ कार्यालय भेजी गयी है. बीइओ राजेंन्द्र ठाकुर ने बताया कि मध्य विद्यालय लौकही के राजीव नयन,
मध्य विद्यालय नंदलाली के सुमेर कुमार, मध्य विद्यालय सेवाश्रम पटोरी के रानी कुमारी, मध्य विद्याल ऐराजी गढिया के निधि कुमारी व मध्य विद्यालय सतर के शाईस्ता सुल्तान के कई माह से बिना सूचना अनुपस्थित रहने के कारण विभागीय निर्देशानुसार वेतन निर्धारण नही किया जायेगा.राम कथा सुनने उमड़ रही भीड़सतरकटैया. सतर गौंठ स्थित परती पर विगत सात दिनों से राम कथा का वाचन किया जा रहा है.इस कथा के आयोजन से क्षेत्र में भक्ति भाव का माहौल बन गया है.व्यवस्थापक जयप्रकाश यादव ने बताया कि अयोध्या के संत चुनचुन दास द्वारा नौ दिवसीय राम कथा का वाचन किया जा रहा है.जिसमें सैंकडों भक्त श्रद्धालुओं की भीड़ जमा होती है. इस कार्यक्रम की सफलता को लेकर गजेंन्द्र यादव,अशोक यादव,संजय राय,चंदन कुमार,अशोक शर्मा,राजकिशोर यादव सहित अन्य ग्रामीण लगे हुए हैं.
दो बाइक की चोरीसहरसा सिटी. सदर थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग जगहो से शनिवार की देर शाम दो बाइक के चोरी होने का मामला प्रकाश में आया है. जानकारी के अनुसार, धर्मशाला रोड स्थित आइसीआइसीआई बैंक के सामने से चोरो ने कहरा निवासी दिनकर झा की स्पेलेंडर बाईक (बीआर 19 सी 6269) व बंगाली बाजार रेलवे ढाला के समीप से एक अन्य बाइक की चोरी कर ली. पीडि़त ने सदर थानाध्यक्ष से बरामदगी की गुहार लगायी है. लाइट दुरुस्त कराने की मांग सहरसा सिटी. नगर परिषद द्वारा लाखों की लागत से विभिन्न वार्डों में लगाये गये वैपर लाईट कई महीनों से खराब पड़ी है. इस कारण शाम होते ही कई मुहल्ला अंधकारमय हो जाता है. लोगों ने कार्यपालक पदाधिकारी से पर्व को देखते हुए अविलंब वैपर दुरुस्त करने की मांग की है. 22 को बंद रहेगी ओपीडीसहरसा सिटी. दशहरा पर्व को लेकर 22 अक्तुबर को सदर अस्पताल स्थित ओपीडी बंद रहेगी. अस्पताल प्रबंधक विनय रंजन ने बताया कि दशहरा के दशमी होने के कारण गुरूवार को ओपीडी बंद रहेगी.
जबकि लोगों की सुविधा के लिये इमरजेंसी चालू रहेगी. फरार वारंटी गिरफ्तार सहरसा शहर. थाना क्षेत्र के बटराहा वार्ड नंबर-26 निवासी कई कांड का वांछित अपराधी सूरज कुमार को गिरफ्तार करने में सदर थाना पुलिस ने सफलता पायी है. यह जानकारी सदर थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने दी. उन्होंने बताया कि गिरफ्तार युवक बूटन शर्मा का पुत्र कई मामले में वांछित था. जिसे रविवार को की रात्रि गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया.
श्रद्धालुओं की बढ़ी परेशानी सहरसा शहर. स्थानीय गंगजला चौक से लेकर प्रशांत मोड़ तक जाने वाली महत्वपूर्ण सड़क गड्ढे में तब्दील हो गयी है. जिससे प्रशांत टाकिज स्थित दुर्गा मंदिर आने जाने वाले श्रद्धालुओं की परेशानी बढ़ गयी है. सड़क में बड़े-बड़े गड्ढे होने के कारण दुर्घटनाएं बढ़ गयी है. महिलाओं में भी माता की उपासना का उत्साह कलश स्थापना से लेकर दंड प्रणाम तक दे रही महिलाएं सहरसा शहर.
आदि शक्ति मां दुर्गे की उपासना में पुरुषों की अपेक्षा महिलाएं भी हठ तपस्या में पीछे नहीं हैं. कहीं महिलाओं ने शरीर पर जयंती लगा रखी है तो कहीं लड़कियां तथा महिलाएं प्रतिदिन लंबी दूरी से दंड प्रणाम दे रही है. माता की आस्था में सराबोर महिलाएं अपने घरों से या फिर विभिन्न पोखरों से दंड प्रणाम देती हुई माता की भव्य मंदिरों में पहुंच पूजा अर्चना कर रही है. पूर्व में पुरुष ही आदि शक्ति माता की प्रसन्न करने के लिए विभिन्न तरह से हठयोग करते थे.
जिससे माता प्रसन्न हो, लेकिन अब लड़कियां व महिलाएं कहीं से भी पीछे नहीं है. शहर के विभिन्न पूजा पंडालों में श्रद्धा से सराबोर ऐसी अनेक महिलाएं प्रथम पूजा से लेकर अंतिम पूजा तक दंड प्रणाम देर माता को प्रसन्न करने का प्रयत्न कर रही है. वहीं महिलाओं ने अपने शरीर पर कलश तक की स्थापना कर रखी है. माता की प्रसन्नता उनपर हो इसका प्रयत्न कर रही है. ज्यों-ज्यों मुख्य पूजा नजदीक आता जा रहा है. श्रद्धालुओं में और अधिक आस्था का संचार हो रहा है. सभी मंदिरों तथा पूजा पंडालों में सुबह से लेकर देर रात्रि तक भक्तजनों की भीड़ उमड़ने लगी है. फोटो- दुर्गा 24- थाना चौक पर दंड प्रणाम देती व्रती युवती साप्ताहिक रामायण गोष्ठी सहरसा मुख्यालय. नगर के नयाबाजार स्थित कैलाश प्रसाद शर्मा के आवास पर रविवार को अच्युतानंद झा व्यास सह मंच संचालक की अध्यक्षता में साप्ताहिक रामायण गोष्ठी आयोजित की गयी.
जिसमें अयोध्याकांड के दोहा संख्या-143 से लेकर 154 तक का सस्वर पाठ किया गया. गोष्ठी में जितेन्द्र पाठक, त्रिभुवन गुप्ता, देवकांत राय, भगवान प्रसाद सिंह, रामजी ठाकुर, रामशंकर झा, इन्दु शंकर झा, रोशन कुंवर छोटू, दीनानाथ झा, जगन्नाथ झा, रविन्द्र सिंह, रघुवीर झा, सुंदर कांत झा, दीनानाथ ठाकुर, मनीषा गांधी, प्रियंका गांधी, रीतु गांधी, विश्वजीत आनंद, जयमाला देवी, केदारनाथ झा, त्रिभुवन गुप्ता आदि मौजूद थे.
नियोजित शिक्षकों को पूजा में नहीं मिला वेतन आयुक्त व आरडीडीई से करेंगे शिकायत 20 को सहरसा शहर. राज्य सरकार के निर्देश के बावजूद भी जिले के नियोजित शिक्षकों को दुर्गा पूजा के अवसर पर वेतन का दीदार नहीं हो सका. छह माह से लंबित वेतन भुगतान की आस लगाये लगभग सात हजार पांच सौ नियोजित शिक्षकों का वेतन दुर्गा पूजा व मुहर्रम के अवसर पर नहीं हो सका. इस आशय की जानकारी देते हुए बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष रोशन सिंह धोनी ने बताया कि जब उन्होंने डीईओ, डीपीओ आदि से पूछा तो उन्होंने कहा कि सभी कार्यालय में वेतन भुगतान की प्रक्रिया चल रही है.
श्री धोनी ने बताया कि सेवा पुस्तिका के नाम पर शिक्षकों का आर्थिक दोहन किया जा रहा है. जिसमें बीईओ, बीआरपी, सीआरसीसी के साथ कुछ शिक्षक नेता भी संलिप्त हैं. जिससे भुगतान प्रक्रिया पीछे छूट गया है. उन्होंने कहा कि 20 अक्टूबर से 25 अक्टूबर तक विभाग में अवकाश रहने के कारण वेतन भुगतान असंभव है. उन्होंने कहा कि इस बात की शिकायत 20 अक्टूबर को क्षेत्रीय शिक्षा उपनिदेशक, जिलाधिकारी व आयुक्त से करेंगे.
