निर्भिक हो करें मतदान, प्रशासन है आपके साथ डीएम व एसपी ने प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न बूथों का किया निरीक्षणप्रतिनिधि, कहरा आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर डीएम विनोद सिंह गुंजियाल व एसपी विनोद कुमार ने कहरा प्रखंड के बनगांव, बरियाही, मुरली बसंतपुर सहित बनगांव थाना क्षेत्र के संवेदनशील मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया. अधिकारियों ने संबंधित मतदान केंद्रों के मतदाताओं से निर्भीक हो मतदान करने की बात कही. उन्होंने प्रशासनिक स्तर से सभी तरह की व्यवस्था रहने के कारण किसी भी तरह की दिक्कत नहीं होने का आश्वासन दिया. डीएम व एसपी ने मतदाताओं से कहा कि लोकतंत्र में वोट देने का अधिकार आपकी सबसे बड़ी ताकत है. मतदान जरूर करें और इसमें व्यवधान उत्पन्न करने वाले लोगों की शिकायत हमसे करें. चुनाव व मतदान कार्य में बाधा डालने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जायेगा. इस मौके पर बीडीओ योगेन्द्र कुमार, सदर थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह व बनगांव थाना प्रभारी कमलेश कुमार को भी आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया. मौके पर संबंधित बीएलओ सहित अन्य कर्मी मौजूद थे. इधर एसपी विनोद कुमार ने बताया कि शुक्रवार की रात में थानाध्यक्षों की बैठक कर 107 व 116 की कार्रवाई से वंचित असमाजिक तत्वों को चिन्ह्ति कर अविलंब निरोधात्मक कार्रवाई करने को कहा गया है. फोटो- डीएम 17 – बूथ का निरीक्षण करते डीएम विनोद सिंह गुंजियाल व एसपी विनोद कुमार.
नर्भिकि हो करें मतदान, प्रशासन है आपके साथ
निर्भिक हो करें मतदान, प्रशासन है आपके साथ डीएम व एसपी ने प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न बूथों का किया निरीक्षणप्रतिनिधि, कहरा आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर डीएम विनोद सिंह गुंजियाल व एसपी विनोद कुमार ने कहरा प्रखंड के बनगांव, बरियाही, मुरली बसंतपुर सहित बनगांव थाना क्षेत्र के संवेदनशील मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया. अधिकारियों ने […]
