पेंटर को पीछे से मारी दो गोली, मौत

इटहरी : सोनवर्षा-बनमा मुख्य मार्ग बादशाहनगर पुल के निकट गुरुवार की अहले सुबह बैजनाथ साह उर्फ विजय साह की गोली मारकर हत्या कर दी गयी. जानकारी के अनुसार, पूर्व से तीन कट्ठा जमीन को लेकर विवाद चला आ रहा था. बैजनाथ साह पेंटर का काम करता था. गुरुवार की सुबह वह साइकिल से मजदूरी करने […]

इटहरी : सोनवर्षा-बनमा मुख्य मार्ग बादशाहनगर पुल के निकट गुरुवार की अहले सुबह बैजनाथ साह उर्फ विजय साह की गोली मारकर हत्या कर दी गयी. जानकारी के अनुसार, पूर्व से तीन कट्ठा जमीन को लेकर विवाद चला आ रहा था. बैजनाथ साह पेंटर का काम करता था. गुरुवार की सुबह वह साइकिल से मजदूरी करने बाजार जा रहा था.

लेकिन घात लगाये अपराधियों ने पीछे से दो गोली मार दी. ग्रामीणों द्वारा तत्काल उसे सोनवर्षा अस्पताल ले जाया गया. जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. बनमा ओपी अध्यक्ष जितेंद्र सहनी ने बताया कि इस मामले में मृतक के पिता श्यामदेव साह के बयान पर आठ आदमी को नामजद किया गया है.

इसमें बिन्देश्वरी साह, पुलेंद्र साह, सुमन साह, दशरथ साह, शिवनंदन साह, दिलीप साह, मनोज साह, भवेश साह को अभियुक्त बनाया गया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है.

बनमा ओपी अध्यक्ष जितेंद्र सहनी ने बताया कि मामले की छानबीन कर अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी की जायेगी. इधर बैजनाथ मौत के बाद घर में परिजन चीत्कार कर रहे हैं. मां मनोहर देवी व पत्नी बिजली देवी बार-बार रोते-रोते बेहोश हो जाती है. बैजनाथ की चार बेटियां हैं. बिजली देवी को अब उनके ब्याह की चिंता भी खाये जा रही है.फोटो- मौत 4 – घटना के बाद जानकारी लेती पुलिस

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >