510 के विरुद्ध 107 की कार्रवाई सौर बाजार. थाना क्षेत्र के 510 व्यक्तियों के विरुद्ध दप्रसं के तहत कार्रवाई की गयी है. थानाध्यक्ष रणवीर कुमार ने बताया कि शांतिपूर्ण एवं स्वच्छ मतदान कराने के लिए उक्त कार्रवाई की गयी है. अपराधी तत्वों के विरुद्ध कड़ी निगरानी रखी जा रही है. श्री कुमार ने बताया कि चुनाव से पूर्व वाहनों की सघन जांच की जा रही है. दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की जायेगी. निधन पर शोक सौर बाजार. प्रखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत सिलेठ गांव में बीते मंगलवार को समाजसेवी धर्मावलंबी गणेश प्रसाद सिंह के निधन पर ग्रामीणों ने गहरी संवेदना व्यक्त की है. संवेदना व्यक्त करने वालों में पूर्व पंसस शशिकांत मिश्र, रूपेश कुमार सिंह, कृष्णानंद सिंह, धीरेन्द्र नारायण सिंह, सागर सिंह, किशोर सिंह, मुखिया मंजीता शामिल हैं. सभी ने इनके निधन को अपूरणीय क्षति बतायी है. डीपीओ ने बकाये वेतन भुगतान का दिया निर्देश सहरसा शहर. जिला कार्यक्रम पदाधिकारी स्थापना नंदकिशोर राम ने मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक को सहायक शिक्षक राजा राम के वेतन भुगतान का निर्देश दिया है. उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय शिक्षा उपनिदेशक के पत्रांक-1864 के आलोक में विषयांकित शिक्षकों का बकाया अंतर राशि का भुगतान श्री राम की सेवापुस्तिका के आधार पर नियमानुसार सुनिश्चित करने का निर्देश देते हुए कार्यालय को सूचित करने को कहा है. गौतम नामांकन करेंगे आज नवहट्टा. महिषी विधानसभा क्षेत्र से जन अधिकार पार्टी के प्रत्याशी पूर्व बीडीओ गौतम कृष्ण गुरुवार को नामांकन करेंगे. इस आशय की जानकारी जन अधिकार पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष अशोक कुमार यादव ने दी है. मतदाता जागरूकता रैली पतरघट. क्षेत्र के जम्हरा पंचायत में बुधवार को मतदाता जागरूकता अभियान के तहत जीविका के सौजन्य से रैली निकाली गयी. प्रखंड जीविका परियोजना के क्षेत्रीय समन्वयक सुमित रंजन के नेतृत्व में 135 समूह के लगभग 1500 दीदी ने भाग लिया. मतदाता जागरूकता रैली भद्दी दुर्गा स्थान से निकलकर भद्दी कला होकर जम्हरा बस्ती पर पहुंचकर संपन्न हुआ. रास्ते में महिलाओं द्वारा मतदाताओं में जागरूकता पैदा करने के उद्देश्य से समूह में गीत गाकर ‘कहीं जो बांटे साड़ी दारू नोट, उसे हम कभी न देंगे वोट, अपना फर्ज निभाना है, छोड़कर सारे काम, पहले चलो करें मतदान पहले वोट डालना है. बाद में चुल्हा जलाना है, बूढ़े हो या जवान सभी करें अपना मतदान, मेरा वोट मेरा अधिकार चुनाव का पर्व मनाना है आदि नारों के साथ मतदाताओं में जागरूकता पैदा किया गया. जागरूकता कार्यक्रम के मौके पर सामुदायिक समन्वयक रंजीत कुमार, अजय कुमार, सरोज कुमार, पंकज कुमार, प्रभाष, राजेश, सुबोध, मनोरंजन, गीता, अभीषा, खुशबू, किरण सहित काफी संख्या में महिलाएं उपस्थित थी.
510 के विरुद्ध 107 की कार्रवाई
510 के विरुद्ध 107 की कार्रवाई सौर बाजार. थाना क्षेत्र के 510 व्यक्तियों के विरुद्ध दप्रसं के तहत कार्रवाई की गयी है. थानाध्यक्ष रणवीर कुमार ने बताया कि शांतिपूर्ण एवं स्वच्छ मतदान कराने के लिए उक्त कार्रवाई की गयी है. अपराधी तत्वों के विरुद्ध कड़ी निगरानी रखी जा रही है. श्री कुमार ने बताया कि […]
