कहीं खाकपति तो कहीं करोड़पति हैं चुनावी मैदान में

कहीं खाकपति तो कहीं करोड़पति हैं चुनावी मैदान में निर्दलीय बहादुर पासवान हैं खाकपति : संपत्ति के नाम पर दिखाया शून्यसहरसा सदरपांचवें चरण के विधानसभा चुनाव के लिए चल रहे नामांकन में सहरसा जिले में कई प्रत्याशी करोड़पति हैं तो कई खाकपति भी इस चुनावी समर में जनता के सहारे अपनी किस्मत आजमाने चुनाव मैदान […]

कहीं खाकपति तो कहीं करोड़पति हैं चुनावी मैदान में निर्दलीय बहादुर पासवान हैं

खाकपति : संपत्ति के नाम पर दिखाया शून्यसहरसा सदरपांचवें चरण के विधानसभा चुनाव के लिए चल रहे नामांकन में सहरसा जिले में कई प्रत्याशी करोड़पति हैं तो कई खाकपति भी इस चुनावी समर में जनता के सहारे अपनी किस्मत आजमाने चुनाव मैदान में उतरे हैं.

सहरसा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी व निवर्तमान विधायक जहां करोड़पति की सूची में शामिल हैं, वहीं कई निर्दलीय प्रत्याशी भी करोड़पति हैं. जो बिना पार्टी के सहारे क्षेत्र के जनता के विश्वास को हासिल करने चुनावी मैदान में आये हैं.

74-सोनवर्षा राज विधानसभा क्षेत्र लोजपा प्रत्याशी सरिता पासवान : 35 वर्षीय लोजपा प्रत्याशी सरिता पासवान स्नातक हैं. अपने अधिवक्ता सुमित कुमार सिंह चौहान के साथ नामांकन दाखिल करने के दौरान संपत्ति के जिक्र में

उन्हें करोड़पति बताया गया है. उनके द्वारा दर्ज हलफनामे में कुल एक करोड़ पांच लाख चल-अचल संपत्ति का जिक्र किया गया है. जिनमें स्वयं के पास 50 लाख एवं अपने शिक्षक पति के पास 50 लाख के अलावे पति के नाम एक स्कार्पियो चार पहिया वाहन होने का जिक्र किया है.जाप प्रत्याशी मनोज पासवान : नवहट्टा प्रखंड क्षेत्र के मुरादपुर के निवर्तमान मुखिया 38 वर्षीय मनोज पासवान ने आइएससी तक की शिक्षा ग्रहण की है. संपत्ति के मामले में वे लखपति हैं.

दर्ज हलफनामे में दो लाख 54 हजार में एक लाख 81 हजार 200 पत्नी के नाम की संपत्ति व खुद के पास एक मोटर साइकिल संपत्ति के रूप में दर्शायी गयी है. निर्दलीय प्रत्याशी पृथ्वीचंद सादा : निर्दलीय प्रत्याशी पृथ्वीचंद सादा के पास मात्र 60 हजार चल-अचल संपत्ति में 34 डिसमिल जमीन और एक पुरानी बाइक का जिक्र किया गया है.

75-सहरसा विधानसभा क्षेत्र : भाजपा प्रत्याशी डॉ आलोक रंजन : सहरसा विधानसभा विधानसभा क्षेत्र से निवर्तमान विधायक भाजपा प्रत्याशी डॉ आलोक रंजन पीएचडी की डिग्री हासिल किये हुए हैं. संपत्ति के मामले में वे करोड़पति हैं. स्वयं के पास एक लाख 82 हजार 864 नगद, पत्नी के पास तीन लाख 14 हजार नगद दर्शाया है.

वहीं चल संपति के रूप में 64 लाख 94 हजार 867, पत्नी के पास 79 लाख छह हजार 664 की संपत्ति बतायी गयी है. आश्रित के रूप में 90 हजार 456 रुपये की संपत्ति का जिक्र किया गया है. वहीं अचल संपत्ति के रूप में एक करोड़ 36 लाख 94 हजार की संपत्ति उनके पास मौजूद है. वाहन में एक तबेरा, एक स्कार्पियो व एक डिलेवरी वैन होने का जिक्र किया गया है.

निर्दलीय अभय कुमार सिंह : 53 वर्षीय प्रत्याशी अभय कुमार सिंह ने पीएचडी नेट की डिग्री हासिल की है. चल-अचल संपत्ति के रूप में एक करोड़ की संपत्ति का उनके द्वारा जिक्र किया गया है.

जिसमें सहरसा शहरी क्षेत्र वार्ड नंबर-16 में घर-जमीन, मकान व एक बाइक के मूल्य का आकलन दर्ज किया गया है. सकलोपा प्रत्याशी : माधव प्रसाद मुखिया सकलोपा प्रत्याशी माधव प्रसाद मुखिया सिर्फ साक्षर हैं.

जिनके पास कुल 12 लाख 28 हजार चल-अचल संपत्ति के रूप में एक एकड़ जमीन व दो बाइक उनके पास होने का जिक्र किया गया है. बहुजन क्रांति पार्टी प्रत्याशी बद्री नारायण शर्मा : 53 वर्षीय बद्री नारायण शर्मा की शैक्षणिक योग्यता साक्षर के रूप में है. उनके पास कुल 16 लाख 20 हजार मूल्य की चल अचल संपत्ति मौजूद है.

जिसमें पत्नी के पास एक लाख 80 हजार सोने चांदी के जेवरात, स्वयं के पास 50 हजार नगद व पत्नी के पास 10 हजार नगद रुपया होने का जिक्र किया गया है. गरीब जनता दल प्रत्याशी रामशंकर कुमार : 27 वर्षीय गरीब जनता दल प्रत्याशी रामशंकर कुमार आठवीं पास हैं. उनके पास 36 लाख की कुल चल-अचल संपत्ति मौजूद हैं.

जिसका उन्होंने अपने नामांकन के हलफनामे में दर्ज किया है. बसपा प्रत्याशी शंभु साह : 32 वर्षीय युवा बसपा प्रत्याशी शंभु साह इंटरमीडिएट हैं.

उनके पास कुल पांच लाख की चल-अचल संपत्ति मौजूद है. जिनमें शहरी क्षेत्र में एक कट्ठा सात धूर जमीन का मूल्य भी दर्ज हैं. निर्दलीय प्रत्याशी रणवीर कुमार यादव : 29 वर्षीय युवा प्रत्याशी रणवीर कुमार यादव इंटर तक की शिक्षा हासिल किये हैं. दर्ज हलफनामे में उनके द्वारा कुल एक करोड़ 30 लाख रुपये की चल-अचल संपत्ति बतायी गयी है.

निर्दलीय प्रत्याशी बहादुर पासवान : सहरसा के धरती पकड़ के नाम से प्रसिद्ध 49 वर्षीय निर्दलीय प्रत्याशी बहादुर पासवान ने खुद को खाकपति बताया है. संपत्ति के दर्ज हलफनामे में सभी मामले में शून्य है.

उनके पास खुद को रहने के लिए घर-मकान तक भी नहीं है. वे वर्ष 1990 से विधानसभा व लोकसभा का चुनाव वे लड़ चुके हैं. 77-महिषी विधानसभा क्षेत्र : रालोसपा प्रत्याशी चंदन बागची : महिषी विधानसभा क्षेत्र से एनडीए गठबंधन के रालोसपा प्रत्याशी चंदन बागची बीएससी व एलएलबी की डिग्री हैं. संपत्ति के मामले में उन्हें लखपति बताया गया है.

चल-अचल संपत्ति के रूप में कुल 40 लाख की संपत्ति है. जिसमें दो लाख 60 हजार स्वयं के पास, पत्नी के पास सौ ग्राम सोने के जेवरात, दो किलो चांदी, दो एकड़ पैतृक जमीन के अलावे शहरी क्षेत्र में एक कट्ठा छह धूर जमीन, चार कमरे के छत का मकान है. निर्दलीय प्रत्याशी सुरेन्द्र यादव : निर्दलीय प्रत्याशी 62 वर्षीय सुरेन्द्र यादव ने प्री-साइंस की डिग्री प्राप्त की है.

स्वयं के पास 20 लाख छह हजार 44 रुपये, पत्नी के पास चार लाख 20 हजार 303 रुपये हैं. वहीं अचल संपत्ति के रूप में दो करोड़ 98 लाख 20 रुपये हैं. चार पहिया वाहन के रूप में एक महिन्द्रा जीप, एक सुमो व तीन ट्रक हैं. निर्दलीय प्रत्याशी नौशाद आलम : 32 वर्षीय निर्दलीय प्रत्याशी नौशाद आलम आठवीं शिक्षा प्राप्त हैं.

कुल 35 लाख चल व अचल संपत्ति इनके पास मौजूद है. पत्नी के पास आठ लाख 65 हजार के जेवरात, एक ट्रैक्टर है. निर्दलीय प्रत्याशी विमलकांत झा : निर्दलीय प्रत्याशी विमलकांत झा एमकॉम हैं. दिल्ली सरकार से हाल ही में एमसीडी से त्यागपत्र देने के बाद चुनाव लड़ रहे हैं. इनके पास 2.50 करोड़, पत्नी के पास 98 लाख व अचल संपत्ति के रूप में स्वयं के पास 33 लाख 31 हजार 880 एवं पत्नी के पास छह लाख 99 हजार 405 रुपये हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >