सिमरी : नगरगुरुवार को लोजपा संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष चिराग पासवान सहित पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, लोजपा प्रदेश अध्यक्ष पशुपति कुमार पारस सिमरी बख्तियारपुर के उच्च विद्यालय में जनसभा करने आ रहे हैं.
जो सिमरी बख्तियारपुर विधानसभा सीट के एनडीए प्रत्याशी युसूफ सलाउद्दीन के नामांकन के बाद होने वाली जनसभा में भाग लेंगे. जनसभा में खगडि़या के सांसद महबूब अली कैसर भी उपस्थित रहेंगे.
यह जानकारी सांसद प्रवक्ता नजमुल होदा उर्फ पप्पू ने दी.सेवा पुस्तिका संधारण को ले लगा कैंप नवहट्टा. संकुल संसाधन केन्द्र में पंचायत एवं प्रखंड नियोजित शिक्षकों की सेवा पुस्तिका के संधारण के लिए कैंप लगाया गया है. बीआरपी निर्भय कुमार सिंह ने बताया कि बिहार पंचायत शिक्षक नियमावली समय-समय पर हुई मानदेय में वृद्धि, दक्षता परीक्षा उत्तीर्ण के बाद मानदेय में वृद्धि समेत सरकार द्वारा अलग-अलग समय के लिए निर्णय और आदेश की छाया उपलब्ध करा दी गयी है.
इसी पत्र का हवाला देते हुए सेवा पुस्तिका में उल्लेखित करना है. उर्दू मध्य विद्यालय मझौल समन्वयक औजेर अहमद, एकाढ़ सीआरसी समन्वयक संजय ठाकुर, मध्य विद्यालय भकुआ में सीआरसी समन्वयक रविन्द्र कुमार सिंह, उम विद्यालय पुरुषोत्तमपुर, समन्वयक संजय कुमार, केदलीपट्टी समन्वयक कामेश्वर सिंह आजाद की देखरेख में पुस्तिका संधारित किया जा रहा है.
प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी राजेन्द्र पांडेय ने बताया कि शिक्षकों से संबंधित सेवा पुस्तिका सहित कागजात जिला को उपलब्ध करा दी जायेगी. भाजपा नेता ने दिया त्यागपत्र नवहट्टा. मंडल भाजपा के महामंत्री संदीप कुमार जायसवाल ने अपने पद से त्यागपत्र दे दिया है. इस बाबत श्री जायसवाल ने बताया कि मैंने अपना त्यागपत्र जिलाध्यक्ष को भेज दिया है. उपयोगिता प्रमाणपत्र जमा नहीं करने वाले प्रधानाचार्य का रुकेगा वेतन सहरसा शहर.
उपयोगिता प्रमाणपत्र जमा नहीं करने वाले प्राथमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यों का वेतन रोका जायेगा. जानकारी देते हुए सर्व शिक्षा अभियान डीपीओ दिनेश चन्द्र देव ने बताया कि अधिकांश प्राथमिक विद्यालयों में उपयोगिता प्रमाणपत्र जमा नहीं किया है. जिससे विभाग असहज महसूस कर रहा है. उन्होंने बताया कि उपयोगिता प्रमाणपत्र जमा नहीं करने वाले विद्यालयों को चिह्नित कर जल्द ही विभागीय आदेश भेजा जा रहा है. निर्धारित समय पर अगर ये विद्यालय प्रमाणपत्र विभाग में जमा नहीं करेंगे तो ऐसे विद्यालय के प्रधानाध्यापक का वेतन बंद किया जायेगा.
उन्होंने बताया कि विद्यालय में बच्चों को दी जाने वाली छात्रवृत्ति, पोशाक राशि, विद्यालय में बुनियादी सुविधा सहित प्रशिक्षण संबंधी विवरण प्रत्येक वर्ष देना होता है जो वर्ष 2015 में अधिकांश विद्यालय ने जमा नहीं किया है. उन्होंने कहा कि बार-बार विद्यालयों को निर्देश देने के बावजूद भी विद्यालय के प्रधानाचार्य उपयोगिता प्रमाणपत्र जमा नहीं कर रहे हैं. ऐसे में चुनाव के बाद विभागीय कार्रवाई करते हुए ऐसे प्रधानाचार्यों का वेतन रोका जायेगा.
बस से गिरकर खलासी जख्मी सहरसा सिटी. सहरसा-मधेपुरा मुख्य मार्ग स्थित मठाही में बस से गिरकर नरियार निवासी मो शमशेर बुरी तरह जख्मी हो गया. जख्मी खलासी को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया. जख्मी के परिजनों ने बताया कि वह सहरसा-अररिया मार्ग पर चलने वाले एक बस में खलासी का काम करता है. युवक जख्मी सहरसा सिटी. जिले के बनगांव निवासी सनत कुमार खां बाइक की ठोकर से बुरी तरह जख्मी हो गया.
जिसका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. बाइक की चोरी सहरसा सिटी. ओरियंटल इंश्योरेंस कार्यालय में कार्यरत अन्वेषक संजीव कुमार की बाइक नंबर-बीआर-19-एफ -3348 की चोरी हो गयी. पीडि़त ने बताया कि घटना की सूचना सदर थाना को दे दी गयी है. ऑटो व बाइक की टक्कर में दो घायल कहरा. बनगांव थाना क्षेत्र के बरियाही पीएचसी के समीप मंगलवार को एक बाइक व ऑटो के आमने-सामने टक्कर लगने से बरियाही निवासी बाइक सवार राजू कुमार घायल हो गया. टक्कर के बाद अनियंत्रित ऑटो की चपेट में आने से एक राहगीर भरना निवासी महेन्द्र महतो भी घायल हो गया. जख्मी के एक पैर में भी जख्म है. घटना के बाद स्थानीय लोगों द्वारा दोनों घायलों को बरियाही स्वास्थ्य केन्द्र में ले जाया गया जहां प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया.
घटना के बाद अज्ञात ऑटो चालक ऑटो सहित फरार हो गया. शराब दुकान ने कर दिया है जीना हराम पतरघट. ओपी क्षेत्र के पस्तपार बाजार में उत्पाद विभाग द्वारा आवंटित लाइसेंसी शराब दुकान ने स्थानीय बाजारवासियों का जीना हराम कर दिया है. मंगलवार को दर्जनों बाजारवासियों ने पस्तपार पुलिस शिविर प्रभारी शंभुनाथ सिंह से मिलकर मांग की कि बाजार में खोली गयी शराब दुकान से बाजारवासियों का जीना मुहाल हो गया है. स्थानीय रहुआ, सबैला, मोरकाही, जीरबा, लहौना, केशवपुर आदि गांव के अधिकांश युवा शराब के नशे का शिकार हो रहे हैं.
हर वक्त शराब दुकान पर असामाजिक तत्वों का जमघट लगा रहता है. बेवजह नशेडि़यों द्वारा मारपीट की घटना व बोलबाला बढ़ गया है. जिससे गरीब व शांतिप्रिय लोगों का जीना मुहाल हो गया है. व्यापारियों ने शिविर प्रभारी से आग्रह करते हुए कहा कि बाजार में खुली शराब की दुकान को बाजार से कहीं अन्यत्र हटाया जाय ताकि बाजार की शांति भंग नहीं हो. इसके लिए जरूरत है कि वहां से शराब दुकानों को दूसरी जगह परिवर्तित किया जाय.
जिससे व्यापारी भयमुक्त होकर जीवन यापन कर सकें. व्यापारियों ने कहा कि शराब दुकान के आसपास दर्जनों खोमचा वाले भुंजा, पकौड़ी की दुकान खोल प्लास्टिक का ग्लास रखकर बेचते हैं. और तो और मचान बनाकर पीने पिलाने का भी व्यवस्था रखने से हर वक्त नशेडि़यों द्वारा पीकर उधम मचाया जाता है. इसके कारण आमलोगों सहित व्यापारियों की जान सांसत में पड़ी रहती है.
