दो प्रत्याशियों ने किया नामांकन

दो प्रत्याशियों ने किया नामांकन फोटो – मधेपुरा 13,14कैप्शन – प्रतिनिधि, मधेपुरापांच नवंबर को जिले के चारों विधान सभा सीटों के लिए होने वाले चुनाव को लेकर मंगलवार को दो प्रत्याशियों ने नामांकन का परचा दाखिल किया. मधेपुरा विधान सभा क्षेत्र से मानव वादी जनता पार्टी प्रत्याशी के रूप में ओम प्रकाश भारती ने नामांकन […]

दो प्रत्याशियों ने किया नामांकन फोटो – मधेपुरा 13,14कैप्शन – प्रतिनिधि, मधेपुरापांच नवंबर को जिले के चारों विधान सभा सीटों के लिए होने वाले चुनाव को लेकर मंगलवार को दो प्रत्याशियों ने नामांकन का परचा दाखिल किया. मधेपुरा विधान सभा क्षेत्र से मानव वादी जनता पार्टी प्रत्याशी के रूप में ओम प्रकाश भारती ने नामांकन परचा दाखिल किया. भारती के साथ दस प्रस्तावक शामिल थे. इसी विधान सभा क्षेत्र से बहुजन समाज पार्टी के उम्मीदवार के रूप में कपिल देव पासवान ने नामांकन परचा दाखिल किया. आलमनगर, बिहारीगंज व सिंहेश्वर विधान सभा क्षेत्र से मंगलवार को एक भी प्रत्याशी ने नामांकन परचा दाखिल नहीं किया. मधेपुरा विधान सभा क्षेत्र से दो प्रत्याशियों ने एनआर कटाया. जिसमें विजेंद्र यादव, मनीष कुमार शामिल हैं. नामांकन को लेकर मधेपुरा व उदाकिशुनगंज अनुमंडल परिसर में सुरक्षा को लेकर चाक-चौबंध व्यवस्था थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >