सहरसा नगर : ‘भारतीय रेल अपनेक स्वागत करैत अछि..यात्रीगण, कृपया ध्यान देल जाय.. गाड़ी नंबर 12567 राज्यरानी एक्सप्रेस जे सहरसा से चलि के मानसी, खगड़िया, बेगूसराय, मोकामा, बख्तियारपुर होयत पटना तक जाएत प्लेटफार्म नंबर दू पर ठाड़ अछि .. जिनका वहि दिशा में यात्र करबाक अछि . ओ यात्री अपन स्थान ग्रहण क लिअउ..’ गुरुवार को सहरसा जंक्शन पर पहली बार मैथिली में उद्घोषणा शुरू हुई. राज्यरानी एक्सप्रेस के प्रस्थान के समय सहरसा जंक्शन पर मैथिली में हुई उद्घोषणा से यात्री व रेलकर्मी जिततने आश्चर्यचकित थे, उतने ही खुश थे.
ज्ञात हो कि प्रभात खबर द्वारा मैथिली में उद्घोषणा करने को लेकर कई बार प्रभात अभियान के जरिये रेलवे से पहल करने का आग्रह किया था. इधर बुधवार को जंक्शन के निरीक्षण में पहुंचे डीआरएम सुधांशु शर्मा ने मैथिली उद्घोषणा सेवा शीघ्र शुरू करने का आश्वासन दिया था. स्टेशन पर उद्घोषणा में मैथिली को शामिल करने के लिए चलाये गये प्रभात अभ्यिान को लोगों ने काफी सराहा. सहरसा के लोगों ने प्रभात खबर की इस मुहिम के लिए ध्न्यवाद दिया है.
बारह घंटे में शुरू हुई उद्घोषणा
प्रभात खबर की पहल पर रेलवे द्वारा सहरसा जंकशन पर मैथिली में उद्घोषणा डीआरएम से मिले आश्वासन के महज 12 घंटे बाद ही शुरू कर दी गयी. ज्ञात हो कि रेलवे द्वारा जारी निर्देश के आलोक में संपूर्ण मिथिलांचल क्षेत्र में मैथिली भाषा को प्राथमिकता देने की बात कही गयी है. सहरसा से पूर्व खगड़िया, दरभंगा, मधुबनी जंक्शन पर मैथिली में उद्घोषणा जारी है.
अपन स्टेशन पर आइ अपन भाषा
उद्घोषणा शुरू होते ही जंकशन पर मौजूद लोगों के खुशी का ठिकाना नहीं रहा. सभी एक दूसरे को उद्घोषणा सुनने के लिए कह रहे थे. कोपरिया निवासी शंकर यादव ने कहा कि आइ पहिल बेर अपन स्टेशन पर अपन भाषा सुनलिऐ. महिषी के देवानंद सिंह ने कहा कि सहरसा सहित मधेपुरा व सुपौल के स्टेशन पर भी मैथिली में उद्घोषणा शुरू होनी चाहिए.
