सत्तरकटैया : प्रखंड के विभिन्न पद पर कार्यरत पदाधिकारी व कर्मियों में अधिकांश के प्रभार में रहने के कारण क्षेत्र का विकास कार्य प्रभावित हो रहा है़ जिसके चलते जहां पदाधिकारी व कर्मी परेशान है. वही आम जनता का भी काम समय पर नहीं हो रहा है़ वहीं कई ऐसे पद हैं जो खाली पड़ा हुआ है़ लेकिन विभाग की नजर इस ओर नहीं पड़ रही है.
तीन सौ केंद्र का बोझ ढ़ो रही सीडीपीओ . आइसीडीएस लारा संचालित लगभग साढ़े तीन सौ आंगनबाड़ी केंद्रों का बोझ ढ़ोने को मजबूर हो रही है सीडीपीओ. सौरबजार की सीडीपीओ राजकुमारी सिंह को सतरकटैया का अतिरिक्त प्रभार मिला हुआ है़ सौरबजार का 180 तथा सतरकटैया का 177 आंगनबाड़ी केंद्रों का संचालन कराना तो सरदर्द है. ऐसे में ज्यादातर केंद्रों की स्थिति में सुधार नहीं आ पा रहा है.
सीओ बिना सुना रहता है अंचल. सीओ सुरेश कुमार के निलंबन के बाद कहरा सीओ अनिल कुमार सिंह को सतरकटैया का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है़ जिसके चलते सीओ का दर्शन भी लोगों को नहीं हो पाता है़ कई लोगों ने बताया कि सीओ कभी अंचल आते ही नही हैं़ क्षेत्र में सबसे अधिक जमीन विवाद का मामला सामने आ रहा है़ लोग कार्यालय का चक्कर लगाते थक जाते हैं, लेकिन सीओ से भेंट नहीं होती है़
सलाहकार के भरोसे हैं किसान . प्रखंड कृषि पदाधिकारी मनोज कुमार को तीन प्रखंड का प्रभार मिला हुआ है़ जिसके चलते कृषि सलाहकार के भरोसे ही किसान रहते है़ं बीएओ को सतरकटैया के अलावे सलखुआ व बनमा को भी देखना पड़ता है़ किसी की शिकायत करने पर अन्य प्रखंड का नाम कहकर काम चला लेते है ़वही शिक्षा विभाग के बीइओ को सतरकटैया के अलावे महिषी प्रखंड का भी प्रभार मिला हुआ है़ जांच के नाम पर खानापूर्ति कर विद्यालय की स्थिति को बद से बदतर कर दिया गया है़ शिकायत करने पर कोई देखने वाला नहीं मिलता है़
रिमोट से चल रहा पीएचसी. पंचगछिया पीएचसी की व्यवस्था वर्षो से खराब चल रही है़ इलाज के लिए पहुंचने वाले मरीज को नर्स व ममता के भरोसे रहना पड़ता है. पीएचसी की व्यवस्था में सुधार लाने के लिए कई बार धरना प्रदर्शन हुआ़ यहां तक कि मंत्री तक इस पीएचसी की जांच कर चुके हैं. लेकिन सुधार के नाम पर और खराब ही होता गया़ इस पीएचसी मे सिमरीबख्तियारपुर में कार्यरत प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अविनाश कुमार को प्रभार दिया गया है़ जिनका आना भी नहीं के बराबर होता है.
एक कर्मचारी को चार पंचायत . प्रखंड के एक हल्का को देखने वाले कर्मचारी व एक पंचायत को देखने वाले पंचायत सचिव को चार चार पंचायत का प्रभार मिला हुआ है़ कर्मचारी मिथिलेश खां को बरहसैर, पटोरी, रकिया व शाहपुर, सैयद वली असरफ को पुरीख, बिजलपुर व सतर, भुवनेश्वर मंडल को विशनपुर, पंचगछिया, बारा व सिहौल, राकेश कुमार को बिहरा, औकाही, भेलवा व हकपाड़ा. वहीं पंचायत सचिव अजय कुमार यादवेंदु को बिजलपुर, रकिया, सतर व बिहरा, विजय कुमार पासवान को पुरीख, बरहसैर, पटोरी व पंचगछिया, सहदेव महतो को सिहौल, बारा व औकाही,प्रभाषचंद्र यादव को शाहपुर, विशनपुर व भेलवा का प्रभार मिला हुआ है.
