टीइटी प्रमाण पत्र में फर्जीवाड़ा

पुरैनी : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के वेबसाइट पर बीइटीइटी के प्रमाण पत्रों की जांच के लिए जिले में इन दिनों नियोजन इकाईयों द्वारा टीइटी प्रमाण-पत्र जांच का दौर चल रहा है. हालांकि जांच में नियोजन इकाई की साइट में तकनीकी खराबी रहने के कारण नहीं खुलने की वजह से नियोजन इकाई को कठिनाई का […]

पुरैनी : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के वेबसाइट पर बीइटीइटी के प्रमाण पत्रों की जांच के लिए जिले में इन दिनों नियोजन इकाईयों द्वारा टीइटी प्रमाण-पत्र जांच का दौर चल रहा है. हालांकि जांच में नियोजन इकाई की साइट में तकनीकी खराबी रहने के कारण नहीं खुलने की वजह से नियोजन इकाई को कठिनाई का सामना करना पड़ा.

पुरैनी प्रखंड नियोजन इकाई के सचिव सह बीडीओ राजीव कुमार ने बताया कि वेबसाइट पर रिजल्ट नहीं रहने के कारण जांच में हो रही परेशानी को देखकर डीएम गोपाल मीणा ने सभी प्रखंड नियोजन इकाईयों को रिजल्ट वाली सीडी उपलब्ध कराये हैं. सीडी से जांच आसानी से हो रही है. जांच में अबतक वर्ग एक से पांचवीं के लिए दिए गए 58 आवेदन में से 38 अभ्यर्थी फर्जी पाये गये है.

इस बाबत नियोजन इकाईयों के कर्मियों से जब जांच के संबंध में पूछा गया तो बताया गया कि वर्ग एक से पांच तक के शिक्षक बनने के इच्छुक अभ्यार्थियों द्वारा दिये आवेदनों में 58 आवेदन में से 38 फर्जी है. बीएसइबी के वेबसाइट पर रिजल्ट अपलोड नहीं रहने से इसका फायदा उठाते हुए है. बहरहाल जांच जारी है और फर्जीवाड़े की आशंका जतायी जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >