पहले युवकों का गला रेता, फिर नस काट डाली

सहरसा : वार्ड नंबर चार स्थित बेंगहा बायपास सड़क के करीब एक निर्माणाधीन घर में शंभु साह व उसके मित्र युगल यादव की नृशंस हत्या कर दी गयी. हत्यारों ने दोनों युवकों का गला तेज धारवाले हथियार से रेत दिया और उसके हाथ–पांव के नस भी काट डाले. सुबह यह खबर जंगल की आग की […]

सहरसा : वार्ड नंबर चार स्थित बेंगहा बायपास सड़क के करीब एक निर्माणाधीन घर में शंभु साह उसके मित्र युगल यादव की नृशंस हत्या कर दी गयी. हत्यारों ने दोनों युवकों का गला तेज धारवाले हथियार से रेत दिया और उसके हाथपांव के नस भी काट डाले. सुबह यह खबर जंगल की आग की तरह पूरे शहर में फैल गयी.

सूचना मिलते ही एएसपी दिलीप कुमार मिश्र सदर थानाध्यक्ष चंदन कुमार दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया. लाश को कब्जे में लेने के लिए पुलिस को ग्रामीणों के कड़े विरोध का सामना करना पड़ा. हत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है. कोई इसे जमीन विवाद तो कोई इसे ठेकेदारी में हुए विवाद का परिणाम बता रहा है. मृतकों के परिजनों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर लाश को ट्रैक्टर पर रखकर सहरसासुपौल बायपास जाम कर दिया.

पुलिस जनप्रतिनिधियों के समझाने के बाद लाश को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाया गया. पंचनामा के बाद ग्रामीणों ने फिर थाना चौक को जाम कर दिया. वे हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे. इस दौरान कुछ असामाजिक तत्वों ने डीबी रोड में उत्पात मचाते हुए दुकानों को बंद करा दिया.

हालांकि पुलिस की चौकसी के कारण कहीं कोई अप्रिय घटना नहीं घटी. पुलिस प्रशासन द्वारा हत्यारे की शीघ्र गिरफ्तारी का आश्वासन दिये जाने के बाद लाश को अंतिम संस्कार के लिए ले जाया गया.

* क्या था मामला

एक वरीय पुलिस अधिकारी ने तकरीबन दो वर्ष पूर्व बेंगहा में आठ कट्ठे का एक प्लॉट खरीदा था. स्थानीय लोगों के अनुसार जमीन विवादित थी. इसलिए दोतीन महीने पहले ही इसकी घेराबंदी करवायी गयी थी. जिसके बाद जमीन की देखभाल का जिम्मा बेंगहा के शंभु साह को दिया गया था. शंभु साह युगल यादव पुराने मित्र थे. दोनों की साझा रूप से बसौना में एक चिमनी भी थी.

पुलिस युगल यादव के ठेकेदार मित्र कमलेश यादव मदन शर्मा को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. कमलेश ने पुलिस को शुक्रवार को ही ठेके के पेमेंट होने की बात बतायी है. एएसपी दिलीप कुमार मिश्र ने बताया कि प्रथम दृष्टया हत्या के पीछे जमीन ठेकेदारी विवाद का मामला लगता है. संदेह के आधार पर एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है. शीघ्र ही हत्या में शामिल सभी लोग पुलिस की गिरफ्त में होंगे.

* वरीय पुलिस अधिकारी के निर्माणाधीन घर में मिली दोनों मित्रों की लाश

* जमीन या ठेकेदारी विवाद के कारण वारदात की आशंका

* दो संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही पुलिस

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >