ताकि सीबीएस डाटा इंट्री में कोई परेशानी न हो. उन्होंने उपडाकपालों को निर्देश देते कहा कि शाखा डाकघर या उप डाकघर में जो खाता है.
खाताधारियों से शाखा डाकपाल के द्वारा अथवा स्वयं पासबुक प्राप्त कर इतिशेष का सत्यापन निश्चित रूप से कंप्यूटर में उपलब्ध डाटा से करना सुनिश्चित करें. ताकि सीबीएस के बाद खाताधारियों को परेशानी न हो. उन्होंने सभी डाकपालों को एसबी, आरडी, टीडी व अन्य खाताओं का लेजर अपडेशन कंप्यूटर में अविलंब कर सीबीएस के लिए तैयार रहने को कहा. उन्होंने कहा कि कुछ शिकायत मिल रही है कि डाकघर में डाकपाल व कर्मी समय पर नहीं आते हैं. सभी समय पर डाकघर आकर कार्यावधि में कार्य का संपादन करें. अन्यथा कार्रवाई की जायेगी.
