सबला योजना के लाभार्थी लाभ से वंचित

सत्तरकटैया: केंद्र सरकार द्वारा वित्त पोषित तथा आइसीडीएस द्वारा संचालित राजीव गांधी किशोरी सशक्तिकरण योजना सबला सिर्फ दिखावे की वस्तु बन कर रह गयी है. जिले में चल रही यह योजना आवंटन के अभाव में दम तोड़ रही है़ . इस योजना के तहत 11 से 18 वर्ष तक के सात हजार किशोरी को पोषण, […]

सत्तरकटैया: केंद्र सरकार द्वारा वित्त पोषित तथा आइसीडीएस द्वारा संचालित राजीव गांधी किशोरी सशक्तिकरण योजना सबला सिर्फ दिखावे की वस्तु बन कर रह गयी है. जिले में चल रही यह योजना आवंटन के अभाव में दम तोड़ रही है़ .

इस योजना के तहत 11 से 18 वर्ष तक के सात हजार किशोरी को पोषण, स्वास्थ्य व व्यवसायिक प्रशिक्षण का समुचित लाभ नहीं मिल रहा है़ आंगनबाड़ी केंद्र से प्रतिमाह दी जाने वाली टीएचआर का लाभ भी आवंटन के अभाव में नहीं मिल पाता है़ .

इस अवस्था में स्वस्थ आहार व जीवनशैली को स्वरूप देने तथा महिलाओं में चिरकालीन बीमारियों व भावी पीढ़ी में कुपोषण की स्थिति में सुधार लाने के उद्देश्य से यह योजना चलायी गयी थी, लेकिन सरकार व विभागीय लापरवाही के कारण योजना दम तोड़ रही है़.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >