गुरु के प्रति अटल हो विश्वास

* गायत्री शक्तिपीठ में संपन्न हुआ गुरु पूर्णिमा उत्सव सहरसा : स्थानीय गायत्री शक्तिपीठ में सोमवार को गुरु पूर्णिमा का उत्सव श्रद्धापूर्वक मनाया गया. इस मौके पर डिस्ट्रिक जज कुमार देवदत्त मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद थे, जबकि ट्रस्टी विनोद कुमार चौधरी ने सपत्नीक पूजा–अर्चना की. पूजा का कर्मकांड मनीषा, सोनी, आकृति व रितिका […]

* गायत्री शक्तिपीठ में संपन्न हुआ गुरु पूर्णिमा उत्सव

सहरसा : स्थानीय गायत्री शक्तिपीठ में सोमवार को गुरु पूर्णिमा का उत्सव श्रद्धापूर्वक मनाया गया. इस मौके पर डिस्ट्रिक जज कुमार देवदत्त मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद थे, जबकि ट्रस्टी विनोद कुमार चौधरी ने सपत्नीक पूजाअर्चना की.

पूजा का कर्मकांड मनीषा, सोनी, आकृति रितिका ने कराया. ट्रस्टी अरुण कुमार जायसवाल के गुरु वंदना से शुरू हुए कार्यक्रम में कन्हैया सिंह कन्हैया के गायन एवं मुन्ना के तबला वादन के संगत में भक्तिपूर्ण गीत गाये गये. उत्सव में मौजूद लोगों को संबोधित करते श्री जायसवाल ने कहा कि द्वंद्व के पार गुरु आसमान की तरह विशाल होते हैं. गुरु के प्रति विश्वास गहरी अटल होनी चाहिए.

उन्होंने कहा कि गुरु शिष्य के अंदर की अग्नि को जलाता है. कभी प्यार से तो कभी झटका देकर. घाट के पत्थर को गुरु हीरा बनाता है. गुरु के शक्तिपात से शिष्य का कल्याण हो जाता है. कर्मकांड पूजा के बाद शिष्यों ने गुरु प्रखर प्रज्ञा एवं सजल श्रद्धा पर पुष्पांजलि अर्पित किया.

उत्सव में मुख्य ट्रस्टी प्रकाश लाल दास, केदारनाथ टेकरीवाल, डॉ अरुण सिंह, बलराम देव, सुखदेव सिंह, अशोक चेतन, सुबोध भगत, श्यामानंद लाल दास, ललन सिंह, हरेकृष्ण साह, संजय, रामचंद्र सिंह, मीना झा, स्नेहलता तिवारी, सिंधु देवी, सुमित्र देवी, आरती देवी सहित अन्य मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >