पुलिस सुस्त, अपराधी चुस्त

मंगलवार की शाम व्यवसायी को गोली मार लूट लिया था 17 हजार रूपये सत्तर कटैया : बिहरा थाना क्षेत्र में अपराधी बेलगाम होकर दिन प्रति दिन आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं लेकिन पुलिस प्रशासन सुस्त पड़ी हुई है़. मंगलवार की शाम पांच बजे खोनहा चौक से थोड़ा आगे पैक्स गोदाम के पास खोनहा […]

मंगलवार की शाम व्यवसायी को गोली मार लूट लिया था 17 हजार रूपये
सत्तर कटैया : बिहरा थाना क्षेत्र में अपराधी बेलगाम होकर दिन प्रति दिन आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं लेकिन पुलिस प्रशासन सुस्त पड़ी हुई है़.
मंगलवार की शाम पांच बजे खोनहा चौक से थोड़ा आगे पैक्स गोदाम के पास खोनहा गांव निवासी शिवन यादव को गोली मार कर अपराधियों ने 17 हजार पांच सौ रुपये लूट लिये थ़े श्री यादव खादिपुर मवेशी हाट से अपना बैल बेच कर घर वापस लौट रहे थ़े शिवन यादव हाट में मवेशी खरीद बिक्री का भी कारोबार करते हैं.
बताया जाता है कि अपराधी मवेशी हाट से ही पीछा कर रहे थे. जिन्होंने मौका पाकर वारदात को अंजाम दिया़ जिस समय यह घटना हुई, खोनहा चौक पर कई लोग मौजूद थ़े अपने घर के समीप ही गोली चला कर पैसा लूट कर फिर उसी रास्ते से वापस होकर पदमपुर की ओर भाग निकले अपराधी को पकड़ने का साहस करने का प्रयास किसी ने नहीं किया़.
घटना के बाद तुरंत सड़क जाम कर आगजनी भी की गयी. मौके पर पहुंचे एसपी पंकज कुमार, डीएसपी प्रेमसागर, इंस्पेक्टर व बिहरा थाना पुलिस लोगों को समझाने का प्रयास शुरू कर दिया़ एसपी द्वारा 24 घंटे के अंदर अपराधियों को पकड़ने तथा खोनहा चौक पर पुलिस कैंप की व्यवस्था करने के आश्वासन पर जाम हटाया गया़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >