नौ बाल मजदूर कराये गये मुक्त

सहरसा: कोसी क्षेत्र में चाइल्ड ट्रैफिकिंग के सक्रिय होने के कारण बाल मजदूरी के लिए बच्चों को अन्य प्रदेश ले जाने का मामला रूकता नजर नहीं आ रहा है. रविवार की रात स्थानीय चाइल्ड लाइन की सक्रियता के कारण गुप्त सूचना पर फिर रिफ्यूजी कॉलोनी चौक से स्थानीय सदर थाना पुलिस के सहयोग से नौ […]

सहरसा: कोसी क्षेत्र में चाइल्ड ट्रैफिकिंग के सक्रिय होने के कारण बाल मजदूरी के लिए बच्चों को अन्य प्रदेश ले जाने का मामला रूकता नजर नहीं आ रहा है. रविवार की रात स्थानीय चाइल्ड लाइन की सक्रियता के कारण गुप्त सूचना पर फिर रिफ्यूजी कॉलोनी चौक से स्थानीय सदर थाना पुलिस के सहयोग से नौ महादलित बाल मजदूरों को मुक्त कराने में सफलता हाथ लगी है.

वही इन बच्चों को ले जाने वाले दलाल मौके की ताक को भांप भागने में सफल रहे. रविवार की संध्या सात बजे कुछ बच्चों के झुंड को देखे जाने पर जब सूचना दी गयी तो चाइल्ड लाइन के कॉर्डिनेटर बाल किशोर झा व सदर थाने से पहुंची पुलिस ने सभी बच्चे को दलाल के चंगुल से मुक्त कराने में सफल रहे.

मुक्त कराये गये बच्चों में दरभंगा जिले के कुशेश्वर स्थान झाझा गांव के नौ वर्षीय मगन कुमार, 11 वर्षीय संजय कुमार, शंभु सादा, छह वर्षीय अजय कुमार, सात वर्षीय राजीव कुमार, दस वर्षीय कारी लाल सादा, सुरेश कुमार, नौ वर्षीय राम बाबू कुमार, प्रदीप कुमार को मुक्त करवाये जाने के बाद स्थानीय बाल गृह में रखा गया है. चाइल्ड लाइन समन्वयक द्वारा बताया गया कि सभी मुक्त कराये गये बच्चों के परिजनों को सूचना व कानूनी कार्रवाई पूरी किये जाने के बाद उनके परिजनों को बच्चे सुपुर्द कर दिये जायेंगे. छापामारी दल में अजय कुमार सिन्हा, विनोद कुमार, राजेश कुमार सहित अन्य शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >