चार दिन बाद निकली थोड़ी धूप

सहरसा : चार दिन से जारी शीतलहर के बाद शुक्रवार को धूप निकलने पर जनजीवन कुछ हद तक पटरी पर लौटा. हालांकि धूप में गरमी नहीं रहने के कारण लोग स्वेटर, जैकेट व मफलर लगा कर ही घर से बाहर निकले, लेकिन गरीब तबके के लोगों ने राहत की सांस जरूर ली. लेकिन सूरज के […]

सहरसा : चार दिन से जारी शीतलहर के बाद शुक्रवार को धूप निकलने पर जनजीवन कुछ हद तक पटरी पर लौटा. हालांकि धूप में गरमी नहीं रहने के कारण लोग स्वेटर, जैकेट व मफलर लगा कर ही घर से बाहर निकले, लेकिन गरीब तबके के लोगों ने राहत की सांस जरूर ली. लेकिन सूरज के अस्त होने से पहले ही कनकनी ने शहर को फिर से अपनी चपेट में ले लिया.
सुबह मौसम साफ होने की वजह से आठ बजे के बाद ही सड़कों पर लोगों की चहलकदमी व बाजार में रौनक देखी गयी. धूप निकलने के बाद लोगों ने छत पर तो आंगन में बैठ धूप का आनंद उठाया. कार्यालय में भी कर्मी काम निपटाते देखे गये. वही लोगों की भीड़ भी बाबुओं के टेबल के आगे देखी गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >