राजनीतिक हिस्सेदारी के लिए संगठन बने मजबूत

सहरसा: जब तक संगठन मजबूत नहीं होगा, तब तक राजनीति में जगह नहीं मिलेगी और जब तक राजनीति में जगह नहीं मिलेगी संगठन आगे नहीं बढ़ेगा. तैलिक साहू समाज के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ सुनील कुमार ने यह बातें कही. प्रो डीएन साह की अध्यक्षता एवं पंसस उदय चंद साह के संचालन में सराही स्थित तैलिक […]

सहरसा: जब तक संगठन मजबूत नहीं होगा, तब तक राजनीति में जगह नहीं मिलेगी और जब तक राजनीति में जगह नहीं मिलेगी संगठन आगे नहीं बढ़ेगा.

तैलिक साहू समाज के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ सुनील कुमार ने यह बातें कही. प्रो डीएन साह की अध्यक्षता एवं पंसस उदय चंद साह के संचालन में सराही स्थित तैलिक साहू समाज कार्यालय में हुई बैठक को संबोधित करते प्रदेश उपाध्यक्ष ने 20 मार्च को पटना के गांधी मैदान में आयोजित रैली में शक्ति प्रदर्शन की अपील की. पूर्व विधायक गुंजेश्वर साह ने कहा कि समाज के उत्थान के लिए लोगों में एकजुटता व शिक्षा आवश्यक है. नप के पूर्व चेयरमैन श्यामसुंदर साह ने कहा कि राजनैतिक भागीदारी नहीं देने वाले दलों का आगामी चुनाव में बहिष्कार करना है.

नीरज कुमार गुप्ता ने कहा कि चुनाव से पहले दलों को अपनी शक्ति का एहसास कराना होगा. समाज के प्रदेश सचिव राजीव रंजन साह ने दलगत भावना से ऊपर उठ कर पंचायत स्तर तक संगठन को मजबूत कराने की जरूरत बतायी. तैलिक समाज के फिल्म कलाकार अमन कुमार व रागिनी का स्वागत किया गया. बैठक में डॉ विमल कुमार, विकास गुप्ता, विरेंद्र कुमार साहा व अन्य मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >