सहरसा : विरोधियों को फंसाने के लिए अपनी ही दुकान पर गोली चलवाना और तीन लाख रुपये के लूट का मामला उलटा पड़ गया है. लगातार गोलीबारी से सक्रिय हुए पुलिस प्रशासन ने दोपहर में हुई इस घटना के बाद शाम तक मामले का खुलासा कर दिया. जिसमें नरियार के छोटू सिंह द्वारा खुद अपनी दुकान पर गोली चलाने और तीन लाख रुपये लूट के मामले को फर्जी बताया गया.
विरोधियों को फंसाने के लिए दुकानदार ने ही चलवायी गोली
सहरसा : विरोधियों को फंसाने के लिए अपनी ही दुकान पर गोली चलवाना और तीन लाख रुपये के लूट का मामला उलटा पड़ गया है. लगातार गोलीबारी से सक्रिय हुए पुलिस प्रशासन ने दोपहर में हुई इस घटना के बाद शाम तक मामले का खुलासा कर दिया. जिसमें नरियार के छोटू सिंह द्वारा खुद अपनी […]

मालूम हो कि ठीक दोपहर में शहर के भीड़भाड़ वाले इलाके गांधीपथ (कलाली रोड) स्थित एक शराब की दुकान पर चार युवकों ने गोली चलायी. उर्वशी वाइन शॉप में दिन दहाड़े हुई इस घटना से लोगों में दहशत फैल गयी. घटना को अंजाम देकर युवक चलते बने. इसके बाद पुलिस को खबर दी गयी. पहले सदर थानाध्यक्ष सूर्यकांत चौबे फिर डीएसपी प्रेमसागर ने मौके पर पहुंच कर जांच की और दुकान में मौजूद कैशियर व स्टाफ से घटना की जानकारी ली. कैशियर हरिशंकर झा ने बताया कि शादी के सिलसिले में वह दस दिनों से बाहर थे.
शुक्रवार को दुकान में पिछले दस दिनों का हिसाब देख ही रहे थे कि पहले दो युवकों ने आकर शराब की मांग की. उसके पीछे-पीछे दो अन्य युवक आये और पिस्तौल दिखा कर ग्रिल खुलवा लिया. इसके बाद काउंटर में रखा लगभग तीन लाख रुपये लूट लिए और दो फायरिंग करते दुकान के पीछे जाने को कहते निकल गये. गोली से शराब की कई बोतलें नीचे गिर कर टूट गयी, जिससे भी हजारों का नुकसान हो गया. दुकान का लाइसेंस गोपाल सिंह के नाम है.
इधर घटना के बाद सक्रिय हुई पुलिस ने हर पहलू की जांच की. शाम को प्रेस सम्मेलन का आयोजन कर पुलिस अधीक्षक पंकज सिन्हा ने बताया कि दुकान के स्टाफ संजय कुमार द्वारा गोलीबारी व लूट की रिपोर्ट दर्ज करायी गयी थी. जिसके बाद शॉप के मैनेजर हरिशंकर झा व स्टाफ संजय कुमार से गहन पूछताछ की गयी. रिकार्ड का अवलोकन किया गया. जिसमें लूट का मामला झूठा पाया गया. गुरुवार की शाम तक ब्रिकी की राशि सेल्समैन द्वारा मालिक को सौंप दी गयी थी. इनके द्वारा स्वीकार किया गया कि उर्वशी वाइन शॉप के मालिक या पार्टनर छोटू सिंह द्वारा मोबाइल पर कहा गया कि उनके (छोटू सिंह) ऊपर विरोधियों द्वारा केस किया गया है.
इसलिए वे भी अपने विरोधियों पर मुकदमा दर्ज करेंगे. इसी योजना के तहत शराब की दुकान के अंदर गोली चलायी गयी. मोबाइल की बातचीत का सीडीआर देखा जा रहा है. मालूम हो कि गुरुवार को नया बाजार में फायरिंग और लूटपाट के मामले में छोटू सिंह सहित 15 नामजद व 15 अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी.