22 वर्षीय युवक को गोली मार कर किया जख्मी, निजी अस्पताल में चल रहा ईलाज

बाइक शहर के डीबी रोड स्थित ताज होटल के समीप से चोरी हो गयी थी

सहरसा सदर थाना क्षेत्र के कबीर चौक कोकोनट गार्डन के समीप अपराधियों ने 12 वीं के छात्र संत नगर निवासी 22 वर्षीय गोलू सिंह को गोली मार कर जख्मी कर दिया. गोली गुप्तांग के समीप लगी है. जख्मी को लोगों ने आनन फानन में निजी अस्पताल में भर्ती कराया. जख्मी ने बताया कि बीते 29 अक्टूबर को धनतेरस के दिन उसकी बाइक शहर के डीबी रोड स्थित ताज होटल के समीप से चोरी हो गयी थी. जिसके बाद खोजबीन में पता चला कि होटल मालिक के पुत्र इस्लामिया चौक निवासी मो अजमेर ने बाइक चोरी की है. जिसके बाद उसने सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराया. इसी दौरान खोजबीन में पता चला कि अजमेर द्वारा बाइक की चोरी की गयी है. मो अजमेर से बात करने पर अजमेर द्वारा 30 हजार रुपया लेकर मत्स्यगंधा के समीप बाइक छोड़ दिया. जिसकी सूचना पुलिस को दिया तो कांड के अनुसंधानकर्ता ने बाइक बरामद की. इसके बाद वह फिर 20 हजार रुपए की डिमांड कर रहा था. जिसमें गोलू सिंह द्वारा असमर्थता जताया गया. गुरुवार की देर शाम गोलू अपने घर से दोस्त के पास जा रहा था कि कबीर चौक के समीप कोकोनट गार्डन मोड़ के पास बाइक पर सवार मो अमीन, मो अजमेर एवं मो आसमीन द्वारा बाइक से अचानक आकर घेर लिया एवं गुप्तांग के समीप गोली मार दिया. सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंच तहकीकात शुरू करते घटना में शामिल एक युवक मो अजमेर को गिरफ्तार कर लिया. वहीं घायल का इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है. मामले में सदर एसडीपीओ आलोक कुमार ने बताया कि युवक को गोली लगी है. अन्य आरोपित की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >