सहरसा के नवीन को उत्तरप्रदेश सौहार्द सम्मान

सहरसा : जिले के नवहट्टा प्रखंड निवासी व जेएनयू , दिल्ली में भारतीय भाषा केंद्र में प्राध्यापक प्रो देवशंकर नवीन को उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान द्वारा सौहार्द सम्मान प्रदान किया गया है. मैथिली में उत्कृष्ट लेखन के लिए दिया जाने वाला यह पुरस्कार उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा मैथिली भाषा एवं साहित्य में बड़ा सम्मान माना […]

सहरसा : जिले के नवहट्टा प्रखंड निवासी व जेएनयू , दिल्ली में भारतीय भाषा केंद्र में प्राध्यापक प्रो देवशंकर नवीन को उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान द्वारा सौहार्द सम्मान प्रदान किया गया है. मैथिली में उत्कृष्ट लेखन के लिए दिया जाने वाला यह पुरस्कार उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा मैथिली भाषा एवं साहित्य में बड़ा सम्मान माना जाता है.
इसमें दो लाख की राशि प्रदान की जाती है.प्रो नवीन मूलत: सहरसा जिले के मोहनपुर गांव के नवहट्टा प्रखंड के निवासी हैं. प्रो नवीन ने जेएनयू, नयी दिल्ली से हिंदी में व एलएन मिथिला विश्वविद्यालय से मैथिली में पीएचडी की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >