मेगा प्लेसमेंट ड्राइव में 169 विद्यार्थियों का हुआ चयन

मेगा प्लेसमेंट ड्राइव में 169 विद्यार्थियों का हुआ चयन

राजकीय पोलिटेक्निक में मेगा प्लेसमेंट ड्राइव का हुआ सफल आयोजन सहरसा . राजकीय पोलिटेक्निक के प्रशिक्षण व प्लेसमेंट प्रकोष्ठ द्वारा संस्थान के सेमिनार हॉल में मेगा प्लेसमेंट ड्राइव का सफल आयोजन किया गया. इस मेगा प्लेसमेंट ड्राइव का संचालन सत्यरथ टेक्नोलॉजी प्रायवेट लिमिटेड के माध्यम से किया गया. इस मौके पर देश की प्रतिष्ठित कंपनियां एमआर एएफ, कृष्णा मारूति लिमिटेड व टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स ने भाग लिया. प्लेसमेंट प्रक्रिया में इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल व ऑटोमोबाइल शाखाओं के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता दी. कुल तीन सौ से अधिक विद्यार्थियों ने इस मेगा प्लेसमेंट ड्राइव में भाग लिया. जिनमें से 169 विद्यार्थियों का चयन किया गया. चयनित विद्यार्थियों में एमआरएफ में 97 व कृष्णा मारूति लिमिटेड में 72 छात्र शामिल हुए. इस प्लेसमेंट ड्राइव के दौरान डायरेक्टर संजीव कुमार एवं ऑपरेशन मैनेजर रामेन्द्र कुमार मौजूद रहे. जिनके मार्गदर्शन एवं सहयोग से संपूर्ण चयन प्रक्रिया सफलतापूर्वक संपन्न हुई. संस्थान के प्राचार्य प्रो. मिथुन कुमार ने मेगा प्लेसमेंट ड्राइव की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते कहा कि राजकीय पोलिटेक्निक का उद्देश्य विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण तकनीकी शिक्षा के साथ रोजगारोन्मुख बनाना है. इस प्रकार के मेगा प्लेसमेंट ड्राइव छात्रों के आत्मविश्वास को बढ़ाते हैं एवंउनके उज्ज्वल भविष्य की दिशा तय करते हैं. प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट कोऑर्डिनेटर प्रो धर्मेन्द्र कुमार ने कहा कि संस्थान द्वारा उद्योगों के साथ निरंतर समन्वय स्थापित कर विद्यार्थियों को अधिकतम प्लेसमेंट अवसर उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है. यह सफलता पूरी टीम के सामूहिक प्रयासों का परिणाम है. कोऑर्डिनेटर प्रो सौरभ कुमार ने कहा कि विद्यार्थियों की मेहनत, अनुशासन एवं पूर्व प्रशिक्षण के कारण इतने बड़े स्तर पर चयन संभव हो सका. वहीं प्रो ऋषु देवयानी ने कहा कि ऐसे आयोजनों से विद्यार्थियों को उद्योग की वास्तविक आवश्यकताओं को समझने का अवसर मिलता है. जिससे विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास होता है. डायरेक्टर संजीव कुमार ने कहा कि राजकीय पोलिटेक्निक सहरसा के विद्यार्थियों में तकनीकी दक्षता, अनुशासन एवं सीखने की उत्कृष्ट क्षमता है. भविष्य में भी वे इस संस्थान के साथ मिलकर अधिक से अधिक प्लेसमेंट अवसर उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध रहेंगे. इसके पूर्व 22 जनवरी को भी राजकीय पोलिटेक्निक परिसर में मेसर्स बैनको प्रोडक्ट इंडिया लिमिटेड द्वारा अंतिम वर्ष के छात्रों के लिए एक प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया था. इस ड्राइव में मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स, ऑटोमोबाइल, सिविल एवं कंप्यूटर साइंस सहित सभी शाखाओं के विद्यार्थियों ने भाग लिया. लगभग 120 विद्यार्थियों ने इस चयन प्रक्रिया में सहभागिता की. जिनमें से 45 विद्यार्थियों का चयन किया गया. यह चयन प्रक्रिया कंपनी के एचआर प्रतिनिधि सुसंत जाना की उपस्थिति में संपन्न हुई. राजकीय पोलिटेक्निक में आयोजित दोनों सफल प्लेसमेंट ड्राइव संस्थान की सुदृढ़ शैक्षणिक व्यवस्था, प्रभावी प्रशिक्षण प्रणाली तथा उद्योगों के साथ मजबूत समन्वय को दर्शाते हैं. इन उपलब्धियों के पीछे संस्थान के सभी व्याख्याताओं, प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट प्रकोष्ठ की टीम तथा समस्त शैक्षणिक एवं गैर-शैक्षणिक स्टाफ का महत्वपूर्ण एवं सराहनीय योगदान रहा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >