प्रखंड व अंचल कार्यालय में लगाया ताला

बिहार राज्य किसान सभा के अंचल परिषद के आह्वान पर सैकड़ों किसान मजदूरों ने बुधवार को प्रखंड सह अंचल कार्यालय पर विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन व सभा का आयोजन किया गया. इस दौरान किसान सभा के सदस्यों द्वारा प्रखंड व अंचल कार्यालयों में तालाबंदी कर घंटों सरकारी काम-काज ठप करा दिया. किसान सभा के […]

बिहार राज्य किसान सभा के अंचल परिषद के आह्वान पर सैकड़ों किसान मजदूरों ने बुधवार को प्रखंड सह अंचल कार्यालय पर विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन व सभा का आयोजन किया गया. इस दौरान किसान सभा के सदस्यों द्वारा प्रखंड व अंचल कार्यालयों में तालाबंदी कर घंटों सरकारी काम-काज ठप करा दिया. किसान सभा के प्रखंड अध्यक्ष विजय कुमार की अध्यक्षता व अंचल मंत्री कामरेड इंद्रदेव प्रसाद इंदु के संचालन में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए पूर्व पूर्व विधायक सह बिहार राज्य किसान सभा के महासचिव सत्य नारायण सिंह ने कहा कि जब तक किसान मजदूर खुशहाल नहीं होगा. तब तक इस देश के सच्चे विकास की परिकल्पना व्यर्थ है.
यह देश कल्याणकारी राष्ट्र न बनकर कारपोरेट घरानों, पूंजीपतियों के हित का राष्ट्र बन गया है. केंद्र एवं राज्य की सरकार कृषि प्रधान राष्ट्र में कृषि व कृषक की चिंता न करके बड़े-बड़े पूंजीपतियों की चिंता में लगी हुई है. वही किसान सभा के प्रांतीय सचिव अशोक प्रसाद सिंह ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार की गलत कृषि नीति की वजह से पूरे देश में तीन लाख से ज्यादा किसान अब तक आत्महत्या कर चुके हैं. जबकि प्रांतीय सचिव रणधीर कुमार ने कहा कि सोनवर्षा अंचल में भूमि समस्या एक गहरे संकट में तब्दील हो चुकी है. सूबे के महादलित मुख्यमंत्री के सख्त निर्देश कि अभियान बसेरा चलाकर सभी महादलितों को बास की भूमि उपलब्ध करायी जायेगी, के बावजूद सोनवर्षा अंचल प्रशासन ने उक्त अभियान को मजाक बना डाला है.
उक्त मौके पर किसान सभा के जिलाध्यक्ष गणोश प्रसाद सुमन, जिला सचिव रामचंद्र महतो, राज्य पार्षद सुभाष सिंह सुमन, पवित्र कुमार यादव, गणोश सिंह, अशफाक अंसारी, अशोक फौलादी, सुतिलाल विश्वास, जर्नादन यादव, अरविंद आनंद, माया देवी, मखन साह, अजीत सिंह, अशोक केसरी समेत कई नेताओं ने सभा को संबोधित किया. सभा के अंत में 17 सूत्री मांगों का एक स्मार पत्र सोनवर्षा के बीडीओ एवं सीओ को सौंपा गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >