कलश यात्रा के दौरान स्नान करने गए 15 वर्षीय युवक की नदी में डूबकर मौत

15 वर्षीय युवक की नदी में डूबकर मौत

महुआ बाजार . सोनवर्षाराज प्रखंड के बसनही थाना क्षेत्र मलोधा वार्ड नंबर 11 निवासी दयानंद पासवान का 15 वर्षीय पुत्र मिट्ठू कुमार की मौत कार्तिक मेला को लेकर कलश यात्रा के दौरान हो गयी. जानकारी अनुसार मालोधा गांव में कार्तिक मेला को ले लगभग 108 कलश लेकर कुमारी कन्या द्वारा कलश शोभा यात्रा निकाली गयी थी. इस दौरान लगभग सात से आठ लड़का सोनेघात के समीप नदी में स्नान कर रहा था. इसी दौरान 15 वर्षीय युवक का पैर फिसल जाने से गहरी पानी में चला गया. जिससे युवक का डूबकर मौत हो गयी. हालांकि मृतक युवक का शव खबर प्रेषण तक बरामद नहीं हो पाया है. घटना स्थल पर मौजूद मुखिया रामलगन यादव ने बताया कि सभी कलश यात्री कलश भरकर यहां से चले गए थे. पुनः कुछ युवक लौटकर नदी में स्नान करने चला गया. इस मामले को लेकर बसनही थाना प्रभारी को सूचना दिया गया है. गोताखोर की भी मांग की गयी है. इस बाबत बसनही प्रभारी थानाध्यक्ष बबलू कुमार ने बताया कि ग्रामीण तैराक शव को फिलहाल ढूंढने में लगी है. एसडीआरएफ के टीम को भी सूचना दे दी गयी है. जल्द ही शव को बरामद कर लिया जाएगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >