देसी कट्टा के साथ दो अपराधी गिरफ्तार

पतरघट : दर्जनों हत्याकांड व लूटपाट के नामजद अपराधी जीतन यादव व मृत्युंजय यादव को रविवार क ी सुबह दो थ्री नट, दो जिंदा कारतूस व एक लूट की पल्सर बाइक के साथ गिरफ्तार किया गया. पस्तपार शिविर पुलिस ने स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से क्षेत्र अंतर्गत सखुआ बहियार दोनों अपराधियों को पकड़ा. जानकारी के […]

पतरघट : दर्जनों हत्याकांड व लूटपाट के नामजद अपराधी जीतन यादव व मृत्युंजय यादव को रविवार क ी सुबह दो थ्री नट, दो जिंदा कारतूस व एक लूट की पल्सर बाइक के साथ गिरफ्तार किया गया. पस्तपार शिविर पुलिस ने स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से क्षेत्र अंतर्गत सखुआ बहियार दोनों अपराधियों को पकड़ा. जानकारी के अनुसार पकड़े गये दोनों अपराधी पिछले दो दिनों से पतरघट ओपी क्षेत्र के सुनसान जगहों का रैकी कर बाइक लुटने की साजिश रच रहे थे.
लेकिन किसी भी कारण से बाइक लुटने में सफलता नहीं मिल पायी थी. उक्त बातों की भनक पतरघट ओपीध्यक्ष को थी. उन्होंने अपना गुप्त अभियान जारी कर संबंधित अपराधियों को पकड़ने की योजना बनायी. इसी बीच गुप्त सूचना मिली की विशनपुर गांव के पास पस्तपार में बीते सात अगस्त को लुटी गई पल्सर बाइक पर भाग रहे दो अपराधी भाग रहे हैं. सूचना मिलते ही ओपीध्यक्ष मो इजहार आलम द्वारा बाइक से भाग रहे दोनों का पीछा किया और इसकी सूचना पस्तपार प्रभारी शंभुनाथ सिंह को दी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >