सहरसा में बेखौफ अपराधियों ने मचाया तांडव

सहरसा : सहरसा जिले में हथियारों से लैस बदमाशों ने जमकर उत्पात मचाया. रविवार सुबह बाइक सवार बदमाशों ने डॉ से चाकू की नोक पर 40 हजार रुपये लूट लिया. दूसरी ओर शनिवार की रात 11 बजे दवा व्यवसायी के घर में हथियार बंद अपराधियों ने गोलीबारी कर रंगदारी की रकम नहीं देने पर हत्या […]

सहरसा : सहरसा जिले में हथियारों से लैस बदमाशों ने जमकर उत्पात मचाया. रविवार सुबह बाइक सवार बदमाशों ने डॉ से चाकू की नोक पर 40 हजार रुपये लूट लिया. दूसरी ओर शनिवार की रात 11 बजे दवा व्यवसायी के घर में हथियार बंद अपराधियों ने गोलीबारी कर रंगदारी की रकम नहीं देने पर हत्या करने की धमकी दी.
गरदन पर चाकू रख लूटे रुपये : पहली घटना में रविवार की अहले सुबह दंत चिकित्सक डॉ संतोष कुमार भगत की कार को ओवरटेक कर अपराधियों ने 40 हजार नकद सहित मोबाइल लूट लिया. पीड़ित चिकित्सक डॉ भगत ने बताया कि सुबह 3 बजकर 45 मिनट पर वह अपने विद्यापति नगर स्थित आवास से दरभंगा के लिए निकले थे. इसी क्रम में घर से महज आधा किमी की दूरी पर तीन बाइक पर सवार पांच अपराधियों ने हथियार के बल पर कार को ओवरटेक कर रोक दिया.
अपराधियों ने चालक की गरदन पर चाकू रख चाबी खींच ली. इसके बाद जेब में रखे 40 हजार रुपये व सेमसंग मोबाइल लूट लिया. पीड़ित ने बताया कि भाग रहे अपराधियों का पीछा उन्होंने मधेपुरा ढाला तक किया. लेकिन हल्ला मचाने के बावजूद कोई सामने नहीं आया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >