सौरबाजार : थाना क्षेत्र अंतर्गत बैजनाथपुर पुलिस शिविर से महज चंद कदमों की दूरी पर अवस्थित एसबीआई बैंक शाखा बैजनाथपुर में एक थल सेना की जवान के खाता से अवैध तरीके से हजारों रुपये की निकासी कर लिये जाने का मामला प्रकाश में आया है. बताया जाता है कि खजूरी पंचायत के भगवानपुर गांव निवासी थल सेना विकास कुमार की खाता संख्या – 20405773085 से अवैध तरीके से करीब एक लाख 81 सौ रुपये की राशि की निकासी कर ली गयी.
सैनिक के बैंक खाते से उड़ाये 1.08 लाख रुपये
सौरबाजार : थाना क्षेत्र अंतर्गत बैजनाथपुर पुलिस शिविर से महज चंद कदमों की दूरी पर अवस्थित एसबीआई बैंक शाखा बैजनाथपुर में एक थल सेना की जवान के खाता से अवैध तरीके से हजारों रुपये की निकासी कर लिये जाने का मामला प्रकाश में आया है. बताया जाता है कि खजूरी पंचायत के भगवानपुर गांव निवासी […]

पीड़ित सैनिक ने मामले से शाखा प्रबंधक व शिविर प्रभारी को अवगत कराते हुए रुपये बरामदगी की मांग किया है. मालूम हो कि सैनिक के अनुज हाल ही में आर्मी की तैयारी के लिए सहरसा पटेल मैदान में दौड़ लगा रहा था. उसी क्रम में अचानक उसकी मृत्यु हो गयी थी. उसके बाद सैनिक पद पर कार्यरत विकास छुट्टी में रहकर गृह निर्माण के कार्य में लगा हुआ था.
जिसके लिए उसने अपने बैंक खाता में जमा राशि की निकासी कर कार्य करवा रहा था. सैनिक को उस समय परेशानी बढ़ गयी. जब उसके मोबाइल पर निकासी की सूचना मिली. आनन फानन में वह शाखा प्रबंधक गणेश रजक से मिलकर वस्तुस्थिति से अवगत कराते हुए बैजनाथपुर पुलिस शिविर प्रभारी को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगायी है. लेकिन नतीजा अबतक सिफर ही है.