आग लगने से आधा दर्जन फूस के घर जले

कहरा : प्रखंड के मुरली बसंतपुर पंचायत के भरना वार्ड नंबर 9 में बिजली की शॉर्ट सर्किट से आग लगने पर स्थानीय निवासी के छह घर जल कर राख हो गये. वहीं सभी के घर में रखी लाखों की नकदी सहित अनाज, कपड़े सहित अन्य सामान जल कर राख हो गया. जानकारी के अनुसार सोमवार […]

कहरा : प्रखंड के मुरली बसंतपुर पंचायत के भरना वार्ड नंबर 9 में बिजली की शॉर्ट सर्किट से आग लगने पर स्थानीय निवासी के छह घर जल कर राख हो गये. वहीं सभी के घर में रखी लाखों की नकदी सहित अनाज, कपड़े सहित अन्य सामान जल कर राख हो गया.

जानकारी के अनुसार सोमवार दोपहर घर में लगी बिजली के शॉर्ट सर्किट के कारण शंकर मुखिया, चरणजीत मुखिया, हनुमान मुखिया, बलजीत मुखिया, कन्हैया मुखिया और छोटू मुखिया के फूस के घर में आग लग गयी. एक साथ सभी घरों में आग पकड़ लेने के कारण स्थानीय लोगों द्वारा आग पर काबू नहीं पाया जा सका. जिसके कारण थोड़ी ही देर में सभी के फूस के घर जल कर राख हो गये और घर में रखी नकदी सहित सामान जल कर राख हो गया.
पीड़ितों के अनुसार घर में इंदिरा आवास मद की राशि सहित माइक्रोफाइनांस से लिए गये ऋण के रूप में चरणजीत मुखिया का 1 लाख 13 हजार, हनुमान मुखिया का 95 हजार, शंकर मुखिया का 47 हजार, बलजीत मुखिया का 55 हजार, कन्हैया मुखिया का 33 हजार और छोटू मुखिया के घर में रखे 52 हजार रुपये भी जल कर राख हो गये.
सूचना मिलने पर बनगांव थाना पुलिस सहित स्थानीय मुखिया ज्योति देवी घटनास्थल पर पहुंच घटना का जायजा लिया एवं कहरा अंचलाधिकारी को सूचना दी. सूचना मिलने पर क्षेत्र के राजस्व कर्मचारी नीरज कुमार ने घटनास्थल पर पहुंच स्थिति का जायजा लिया एवं घटना में हुई क्षति की सूची बनायी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >