सुलझने के बजाय उलझ गयी चयन प्रक्रिया

पतरघट : पामा पंचायत के अंतर्गत वार्ड नौ में आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 140 पर सेविका एवं सहायिका के रिक्त पदों के लिए पूर्व में तैयार की गयी मैंपिंग पंजी पर सेविका पद के लिए अतिपिछड़ा कोटि के महिला अभ्यर्थी द्वारा सवाल खड़ा कर दिये जाने के कारण चयन प्रक्रिया का मामला अटका हुआ हैं. जानकारी […]

पतरघट : पामा पंचायत के अंतर्गत वार्ड नौ में आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 140 पर सेविका एवं सहायिका के रिक्त पदों के लिए पूर्व में तैयार की गयी मैंपिंग पंजी पर सेविका पद के लिए अतिपिछड़ा कोटि के महिला अभ्यर्थी द्वारा सवाल खड़ा कर दिये जाने के कारण चयन प्रक्रिया का मामला अटका हुआ हैं.

जानकारी के अनुसार, उक्त केंद्र के लिए सेविका पद से दो अभ्यर्थियों में पिछड़ा वर्ग के कोटे से स्वाति कुमारी तथा अतिपिछड़ा वर्ग के कोटे से आरती कुमारी दावेदारी कर रही हैं. तैयार मैंपिंग पंजी पर विवाद तथा गड़बड़ी की लगातार शिकायत मिलने पर डीपीओ आइसीडीएस द्वारा स्थानीय वार्ड सदस्य की अध्यक्षता में पांच सदस्यों की टीम गठित कर मैंपिंग पंजी में सुधार तथा जांच करने का निर्देश दिया गया था.
लोगों ने स्थानीय वार्ड सदस्य पर एक खास अभ्यर्थी के पक्ष में पद का दुरुपयोग कर जांच प्रतिवेदन विभाग को समर्पित करने का आरोप लगाया था. जिसके कारण चयन प्रक्रिया का मामला सुलझने के बजाय उलझ गया.
उक्त केंद्र पर बीते 21 दिसंबर को सेविका चयन के लिए विभागीय स्तर पर आमसभा आयोजित किया गया था. लेकिन वार्ड पंच सह कमेटी के उपाध्यक्ष जगदीश मंडल एवं शिक्षक अभिनंदन यादव द्वारा मैंपिंग पंजी पर आमसभा में सवाल खड़ा करते हुए वार्ड सदस्य पर मनमानी का आरोप लगाते हुए एकपक्षीय मनगढ़ंत जांच प्रतिवेदन विभाग को समर्पित कर दिए जाने की बात कह आमसभा स्थगित कर दिये जाने की मांग की.
सेविका का चयन करवाने आयी प्रतिनियोजित महिला पर्यवेक्षिका रूप प्रभा ने आमसभा को अगले आदेश तक के लिए स्थगित कर दिया तथा पुरे मामले की जानकारी विभागीय अधिकारियों को सूचित करने की बात कही.
अतिपिछड़ा कोटि के महिला अभ्यर्थी आरती कुमारी ने डीपीओ से मैंपिंग पंजी में सुधार की मांग करते हुए न्याय की गुहार लगायी है. अभ्यर्थी ने कहा कि विभागीय स्तर पर न्याय नहीं मिलने पर वह न्यायालय के शरण में जाने को मजबूर हो जायेंगे. इस बाबत वार्ड सदस्य ढ़ोलन विश्वास ने आरोप को निराधार बताया. कहा, मैपिंग पंजी सही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >