ममेरे भाई पर पत्नी को लापता करने का आरोप

सहरसा : सदर थाना क्षेत्र के हटियागाछी वार्ड नंबर 32 में किराये पर रहने वाले विशाल कुमार सिंह ने पड़ोस में ही एक मकान में किराये पर रहने वाले अपने ममेरे भाई सौरबाजार थाना क्षेत्र के गोलमा निवासी गौरव सिंह पर अपनी पत्नी को गायब करने का आरोप लगा मामला दर्ज कराया है. दिये आवेदन […]

सहरसा : सदर थाना क्षेत्र के हटियागाछी वार्ड नंबर 32 में किराये पर रहने वाले विशाल कुमार सिंह ने पड़ोस में ही एक मकान में किराये पर रहने वाले अपने ममेरे भाई सौरबाजार थाना क्षेत्र के गोलमा निवासी गौरव सिंह पर अपनी पत्नी को गायब करने का आरोप लगा मामला दर्ज कराया है.

दिये आवेदन में पीड़ित ने कहा कि रिश्तेदार होने के कारण सभी एक-दूसरे के घर आते-जाते थे. बीते तीन दिसंबर को पांच वर्षीय पुत्र को घर में छोड़ कर पत्नी को बाजार ले जाने के बहाने गौरव ने गायब कर दिया. काफी देर तक वापस नहीं आने पर खोजबीन के दौरान गौरव के घर गया तो उसकी मां बोली कि गांव चला गया है.
सवेरे आ जायेगा. दूसरे दिन भी नहीं आने पर फिर से पूछने पर गौरव के पिता ने कहा कि जल्द ही आ जायेगा. पति ने बताया कि घर से सारा जेवरात व नकदी लगभग दस हजार रुपये भी गायब है. वहीं पत्नी के खाता में लगभग तीस हजार रुपये था. उसकी भी निकासी कर ली है. उन्होंने गौरव सिंह पर पत्नी को बहला-फुसलाकर अपहरण कर हत्या करने का आरोप लगाते न्याय की गुहार लगायी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >