असामाजिक तत्वों को करें चिह्नित

पतरघट : लोकसभा चुनाव की घोषणा के साथ लागू आदर्श आचार संहिता के तहत निष्पक्ष चुनाव के लिए मंगलवार को ओपी परिसर में सभी सेक्टर पदाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी, पंचायत सचिव, विकास मित्र एवं स्थानीय चौकीदार सहित सभी कर्मियों की बैठक हुई. प्रखंड सहायक निर्वाची पदाधिकारी राकेश रंजन ने बताया कि कुल 11 पंचायत वाले प्रखंड […]

पतरघट : लोकसभा चुनाव की घोषणा के साथ लागू आदर्श आचार संहिता के तहत निष्पक्ष चुनाव के लिए मंगलवार को ओपी परिसर में सभी सेक्टर पदाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी, पंचायत सचिव, विकास मित्र एवं स्थानीय चौकीदार सहित सभी कर्मियों की बैठक हुई.

प्रखंड सहायक निर्वाची पदाधिकारी राकेश रंजन ने बताया कि कुल 11 पंचायत वाले प्रखंड में 92 मतदान केंद्र को 9 सेक्टर में बांटा गया है. उन्होंने बताया कि सभी 9 सेक्टरों पर सेक्टर मजिस्ट्रेट की तैनाती सुनिश्चित की गयी है तथा 2 सेक्टरों पर एक पुलिस पदाधिकारी की तैनाती की जायेगी.
सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट को जानकारी उपलब्ध करवाये जाने एवं सहयोग के लिए बीएलओ, पंचायत सचिव तथा कई कर्मियों को जिम्मेदारी सौंपी गयी है. जबकि ओपी प्रभारी मो अकमल हुसैन ने बताया कि ओपी क्षेत्र के अंतर्गत 74 मतदान केंद्र बनाये गये हैं.
जबकि पस्तपार पुलिस शिविर क्षेत्र के अंतर्गत 16 मतदान केंद्र बनाये गये हैं. उन्होंने बताया कि सभी मतदान केंद्र के आसपास पड़ने वाले आपराधिक घटनाओं को अंजाम देने वाले लोगों को चिह्नित कर 107 तथा 116 की कार्रवाई शुरू कर दी गयी है. अपराधियों को चिह्नित कर सीसीए तथा जिला बदर की कार्रवाई के लिए प्रस्ताव भेजे जाने की बात उन्होंने कही.
उन्होंने बताया कि अब तक 30 लोगों पर 107 की कार्रवाई की जा चुकी है. उन्होंने सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट को विवादित एवं दंगा फैलाने वाले लोगों को चिह्नित कर प्रतिवेदन समर्पित कर अविलंब दिए जाने की बात बतायी. बैठक में बीइओ अजय कुमार अनुज, एसआई उदय कुमार सिंह, एएसआइ जितेंद्र पांडे, विजय राम, हरिशंकर चौधरी, त्रिपुरारी तिवारी, पंचायत सचिव अजय कुमार, राम नंदन साह, गंगा प्रसाद चौधरी, सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट, विकास मित्र सहित सभी कर्मी मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >