ट्रैक्टर पलटा, महिला की मौत

नशे में धुत था ड्राइवर तेज गति के कारण हुआ अनियंत्रित नवहट्टा : बिहरा से नवहट्टा की ओर जा रहे ट्रैक्टर खदियाही पिपरही टोल के समीप तेज गति होने के कारण अनियंत्रित होकर खाई में पलट गया. ट्रैक्टर पलटने से उस पर सवार रमेश पासवान की पत्नी बेचनी देवी की मौके पर ही मौत हो […]

नशे में धुत था ड्राइवर तेज गति के कारण हुआ अनियंत्रित

नवहट्टा : बिहरा से नवहट्टा की ओर जा रहे ट्रैक्टर खदियाही पिपरही टोल के समीप तेज गति होने के कारण अनियंत्रित होकर खाई में पलट गया. ट्रैक्टर पलटने से उस पर सवार रमेश पासवान की पत्नी बेचनी देवी की मौके पर ही मौत हो गयी. ट्रैक्टर पलटने के क्रम में ड्राइवर गाड़ी से कूद कर फरार हो गया. स्थानीय लोगों का कहना था कि ड्राइवर शराब के नशे में था. तेज गति के कारण गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गया.
मिली जानकारी के अनुसार, नवहट्टा निवासी कैलू नदाफ का टैक्टर बिहरा की ओर से ड्राइवर लेकर आ रहा था. रास्ते मे कुछ महिलाएं आ रही थीं. जो नवहट्टा आने की बात बता ट्रेलर पर चढ़ गयी थीं. खदियाही से दक्षिण पिपरही मोड़ के समीप तेज गति के कारण अनियंत्रित होकर दुर्घटना हो गयी. घायल दो लोगों को तत्काल इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नवहट्टा में भर्ती कराया गया है. घायल बबीता देवी देवी व एक अन्य का इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है. थानाध्यक्ष द्रवेश कुमार ने बताया कि मृतक बेचनी देवी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है. वहीं घायल लोगों का इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है. गाड़ी को जब्त कर ड्राइवर की तलाश की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >