निजी स्कूलों ने मारी बाजी

सहरसा : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित दसवीं की परीक्षा में जिले के निजी विद्यालयों के बच्चों ने बाजी मारी. अधिकतर बच्चों को सीजीपीए ग्रेड में सफलता मिली तो शेष 10 अंकों के ग्रेड में सफल हुए. गौतम नगर स्थित टैलेंट टाइड्स पब्लिक स्कूल के आयुष कुमार सिंह, राजप्रतीक, अजय कुमार, रमण कुमार, रौशन […]

सहरसा : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित दसवीं की परीक्षा में जिले के निजी विद्यालयों के बच्चों ने बाजी मारी. अधिकतर बच्चों को सीजीपीए ग्रेड में सफलता मिली तो शेष 10 अंकों के ग्रेड में सफल हुए.

गौतम नगर स्थित टैलेंट टाइड्स पब्लिक स्कूल के आयुष कुमार सिंह, राजप्रतीक, अजय कुमार, रमण कुमार, रौशन कुमार रमण, आनंद कुमार, अमन कुमार, अनूप कुमार, शैलेश कुमार व अनूप कुमार ने सीजीपीए रैंक में सफल हो विद्यालय का गौरव बढ़ाया है.

वहीं मेनहा के शांति शिक्षण संस्थान (ट्यूशन ब्यूरो) से शामिल शत-प्रतिशत छात्र-छात्राओं को सफलता मिली है. शांभवी कुमारी, प्रशांत कुमार, निशांत मिश्र, शिवचंद्र कुमार, सुमन कुमार, चेतन कुमार, हर्षिता सिंह व विकास कुमार ने 10 सीजीपीए ग्रेड में सफल हुए हैं तो सृष्टि मिश्र, जागृति सिंह, निहाल प्रत्यय, कुमारी मुस्कान, अंजलि केशरी, ऋतिक गुंजन, गौरव सुमन, स्वराज कुमार, राहुल कुमार, कुंदन कुमार, प्रिंस राज, संदीप सावंत, अभिनव वर्मा, आफरीन अहमद, रीतिका, निकिता, श्रुति, शमी सुलेंद्र, शुभम आनंद, शंकर कुमार, अंकित आर्यन, ऋतु प्रिया, विभाष कुमार व आशीष कुमार 10 अंकों के ग्रेड में उत्तीर्ण हुए हैं.

इधर, गौतम नगर के ही आर पाटलिपुत्र सेंट्रल स्कूल में भी शत प्रतिशत रिजल्ट हुआ. परीक्षा में शामिल 20 बच्चों में से तीन 10 सीजीपीए में व शेष 95 प्लस में सफल हुए. रीचा कश्यप, सुमन सिंह, प्रीतेश आनंद, निलेश आनंद, अदिति श्रवण, रूचि राज, प्रदीप संगम, रमण कुमार, नितेश, आदित्य झा, रोहित कुमार, संजीत साह, अभिजीत सिंह, लोकचंद्रा, नवचंद्र व कुणाल सिंह ने सफलता हासिल कर स्कूल व परिवार का मान बढ़ाया.

नया बाजार निवासी वंदना देवी व महादेव साह के पुत्र ग्रीन फिल्ड स्कूल के छात्र अतुल राज ने भी सीजीपीए 10 में सफलता प्राप्त कर परिवार का गौरव बढ़ाया है. केंद्रीय विद्यालय के शामिल 51 परीक्षार्थियों में सभी सफल हुए. इनमें से दो पार्थ प्रतीव व मो रफी उज्जमा 10 सीजीपीए में उत्तीर्ण हुए, जबकि कुमार वैभव व विद्या कुमारी 9. 8, अमृताश गौतम, पियुष कुमार व रवि प्रकाश 9.6, नवनीत हर्षित व रोहित कुमार झा 9.4 व रीचा सिंह व सन्नी कुमार 9.2 ग्रेड में सफल हुए है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >